---Advertisement---

Iran Protests: ‘हम देश को युद्ध की ओर…’ अली खामेनेई की डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक, एक ट्वीट से मची हलचल; जानें सबकुछ

Iran Protests: ईरान में बीते कई दिनों से हिंसा का माहौल बना हुआ, इसी बीच एक बार फिर अली खामेनेई के ट्वीट ने हलचल मचा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 18, 2026 3:50 अपराह्न

Iran Protests
Follow Us
---Advertisement---

Iran Protests: ईरान में बीते कई दिनों से हिंसा का माहौल बना हुआ, जिसमे हजारों लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसी बीच एक बार फिर अली खामेनेई के ट्वीट ने हलचल मचा दी है। गौरतलब है कि एक तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार धमकी दे रहे है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है, तो वहीं सुप्रीम लीडर ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या ईरान और अमेरिका के बीच भीषण युद्ध होने जा रहा है। क्योंकि दोनों ही नेता झुकने के लिए तैयार नहीं, खामेनेई ने साफ शब्दों में कहा था कि यह हिंसा अमेरिका की तरफ से कराया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Iran Protests के बीच अली खामेनेई के ट्वीट से मची हलचल

अली खामेनेई ने अपने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स पर लिखा कि “ईरान ने 12 जनवरी को राजद्रोह को करारा प्रहार किया। अमेरिका ने इस राजद्रोह को अंजाम देने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। यह राजद्रोह तो इससे भी बड़ी साजिशों की शुरुआत थी।

ईरान ने अमेरिका को परास्त कर दिया। हाँ, हमने राजद्रोह की आग बुझा दी, लेकिन यह काफी नहीं है। अमेरिका को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हम देश को युद्ध की ओर ले जाने का इरादा नहीं रखते। हालांकि, हम देश के भीतर मौजूद अपराधियों को भी आसानी से नहीं छोड़ेंगे। आंतरिक अपराधियों से भी बदतर अंतरराष्ट्रीय अपराधी हैं! हम उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे”।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

बता दें कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे है। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने कहा कि यह आदमी बीमार है, उसे अपने देश को सही तरीके से चलाना चाहिए और लोगों की हत्या रोकनी चाहिए। उनका देश रहने के लिए दुनिया में सबसे खराब जगह है, क्योंकि वहां नेतृत्व खराब है। उन्होंने कहा, ईरान में नए नेतृत्व की तलाश करने का समय आ गया है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या एक बार फिर दो देशों के बीच युद्ध हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026