---Advertisement---

Shehbaz Sharif-Asim Munir के मुंह पर ईरान का करारा तमाचा! जंग में मध्यस्थता का दावा कर ‘चाचा चौधरी’ बन रहे मुल्क को दिखाया आईना

Shehbaz Sharif-Asim Munir के मुंह पर ईरान ने करारा तमाचा जड़ दिया है। पाकिस्तान बार-बार पश्चिम एशिया में छिड़े जंग के बीच मध्यस्थता का दावा कर 'चाचा चौधरी' बन रहा था जिसे ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 31, 2026 3:56 अपराह्न

Shehbaz Sharif-Asim Munir
Follow Us
---Advertisement---

Shehbaz Sharif-Asim Munir: तमाम वैश्विक मंच पर फजीहत की मार झेल चुके पाकिस्तान को फिर झटका लगा है। दरअसल, यूएस-इजरायल-ईरान वॉर में पाकिस्तान मध्यस्थता की भूमिका निभाते हुए ‘चाचा चौधरी’ बन रहा था। पीएम शहबाज शरीफ-आसिम मुनीर दोनों उछल-उछल कर शांति वार्ता का प्रस्ताव पेश करते हुए शांतिदूत बने फिर रहे थे।

हालांकि, ईरानी हुकूमत ने पड़ोसी मुल्क के प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए शहबाज शरीफ-आसिम मुनीर दोनों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ दिया है। ईरानी हुकूमत पाकिस्तानी मध्यस्थता की कोशिश को एकतरफा बताकर हुकूमत की चौतरफा फजीहत करा दी है जिसको लेकर हो-हल्ला मचा है।

जंग में मध्यस्थता का दावा कर रहे Shehbaz Sharif-Asim Munir को ईरान ने दिखाया आईना!

पीएम शहबाज शरीफ के साथ अंदरखाने आसिम मुनीर भी पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता के दावे को लेकर गदगद थे। दोनों उछल-उछल कर इस्लामाबाद को शांति वार्ता के लिए वेन्यू घोषित कर चुके थे। हालांकि, ईरानी हुकूमत ने पाकिस्तान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान की ओर से साफ किया गया है कि पाकिस्तान का प्रयास एकतरफा था।

शहबाज शरीफ-आसिम मुनीर की वार्ता में ईरान ने खुद के न शामिल होने की बात कही है। ईरानी हुकूमत ने साफ किया है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश एकतरफा रही है। इसमें हम शामिल नही हैं। ये दर्शाता है कि कैसे मध्यस्थता का दावा कर ‘चाचा चौधरी’ बन रहे पाकिस्तान की वैश्विक मंच पर फजीहत हुई है।

पाकिस्तान को बताया आतंकवादी संगठनों का ‘पुराना अड्डा’

जहां एक ओर ईरान ने पाकिस्तान के प्रयासों को एकतरफा बताते हुए वार्ता में शामिल होने से इंकार किया है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने भी पड़ोसी मुल्क को झटका दिया है। पीएम शहबाज शरीफ-आसिम मुनीर के मुंह पर करारा तमाचा जड़ते हुए अमेरिकी संसद की एक रिसर्च रिपोर्ट में पाकिस्तान को कई आतंकवादी संगठनों का ‘पुराना अड्डा’ बताया गया है।

अमेरिका द्वारा पड़ोसी मुल्क को दिया गया ये तमगा दुनिया भर में चर्चा का विषय बना है। इसको लेकर पाकिस्तान की चौतरफा बेइज्जती हो रही है। खुद को शांतिदूत के रूप में पेश कर रहे पाकिस्तान को आतंक का अड्डा बताना शहबाज शरीफ के साथ आसिम मुनीर के मुंह पर करारा तमाचा जैसा है। पाकिस्तान की चौतरफा फजीहत को लेकर खूब सुर्खियां भी बन रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026