Iran-US War: अमेरिका और ईरान की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ अमेरिका अपने जंगी जहाज और फाइटर जेट मीडिल ईस्ट में पहुंचा रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में अमेरिकी सेना की लगातार बढ़ती तैनाती के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है और धीरे-धीरे स्थिति साफ हो रही है कि क्या आने वाले दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध होने जा रहा है।
हालांकि ईरान भी पिछने हटने के लिए तैयार नहीं है। इसी बीच अब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ सकती है। हालांकि ट्रंप की तरफ से ईरान को 10 दिन का समय दिया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 15 दिन कर दिया है।
Iran-US War पर ईरान के राष्ट्रपति की दो टूक
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन ईरान के राष्ट्रपति राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि “विश्व की महाशक्तियां हमें सिर झुकाने के लिए मजबूर करने के लिए कतार में खड़ी हैं। लेकिन हम उनके द्वारा पैदा की जा रही तमाम समस्याओं के बावजूद अपना सिर नहीं झुकाएंगे।”
वहीं ईरान की नजर मे अमेरिकी शर्तें मानना आत्मसमपर्पण करने जैसा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी शर्तों में यूरेनियम इनरिचमेंट को ख़त्म करना और बैलेस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता को इतनी कम करना कि वे इसराइल के लिए खतरा न रहें, जैसी शर्तें शामिल हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के जवाब में ईरान ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके बाद कई देशों की चिंता बढ़ गई है।
क्या शुरू हो रही है तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी
अमेरिकी और ईरान के बीच लगातार बढ़ रही टेंशन बढ़ती जा रही है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी शुरू हो गई है। क्योंकि दोनों में कोई भी झुकने के लिए तैयार है। बता दें कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होता है, तो हो सकता है कि रूस और चीन ईरान को अपना समर्थन दे सकते है।
इसके अलावा इधर से अमेरिका-इजरायल समेत दुनिया के कई देश युद्ध में शामिल हो सकते है। यानि अगर पूरा समीकरण समझा जाए तो, तीसरे विश्व युद्ध की आहट तेज हो गई है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि ट्रंप के अल्टीमेटम को ईरान मान लेगा या फिर वह भी अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़ देगा।
