DNP India Hindi

CM Bhagwant Mann: पंजाब में हेल्थ कार्ड से हजारों लोगों को पहुंच रहा फायदा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं पर जबरदस्त जोर दे रही है, ताकि लोगों को किसी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसी बीच हाल ही में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए 10 लाख रूपये का हेल्थ कार्ड मुहैया कराया है। जिसके तहत किसी भी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में 10 लाख तक कैशलेस इलाज हो रहा है। इसी बीच आप पंजाब ने कई ऐसी वीडिया अपने एक्स हैंडल से साझा किया है। जिसके तहत बड़ी संख्या में राज्य के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

हेल्थ कार्ड से हजारों लोगों को फायदा पहुंच रहा है

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड आपात स्थितियों में वरदान साबित हो रहा है। पंजाब भर में लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है और वे खुले दिल से मान सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं”।

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मान सरकार का 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड शहर भर में चर्चा का विषय बन गया है! उत्सुकता और उम्मीद से भरे आम लोग लगातार पंजीकरण करा रहे हैं।

इस ऐतिहासिक स्वास्थ्य सुविधा के लिए मान सरकार को हर तरफ से सराहना मिल रही है। लोगों का कहना है कि मान सरकार का 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड गर्व का कारण है!इलाज के खर्च का डर लोगों के मन से मिट गया है; इस ऐतिहासिक सुविधा के लिए आभार व्यक्त करते हुए हर कोई कह रहा है, “हम मान सरकार को वापस लाएंगे।”

हेल्थ कार्ड पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी अहम जानकारी

हेल्थ कार्ड पर मिल रही सुविधा को लेकर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “मान सरकार ने पंजाबियों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेते हुए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया है,

लेकिन विपक्ष इस सुविधा को जनता को दिए जाने से आहत है और इस जनहितैषी योजना का विरोध करने के लिए अफवाहें फैला रहा है। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा विरोधियों को करारा जवाब दे रहे हैं”।

 

 

Exit mobile version