DNP India Hindi

CM Bhagwant Mann सरकार का सराहनीय कदम, कैबिनेट मंत्री ने जरूरतमंदों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड किया वितरित; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: आजकल बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से दो चार होना पड़ा रहा है। कई बार गंभीर बीमारी में लोग अपनी जिंदगी की पूरी जमा पूंजी लगा देते है। इसी को देखते हुए सीएम भगवंत मान और उनकी सरकार ने प्रत्येक राज्यवासियों को 10 लाख का स्वास्थ्य कार्ड देने का ऐलान किया है। जिसके तहत वह मरीज किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा सकेगा,  बिना एक रूपया दिए हुए। अगर साफ शब्दों में कहें तो अगर आपके पास कार्ड है तो आप केवल कार्ड दिखाकर 10 लाख रूपये तक का ईलाज करा सकेंगे। इसी बीच आज पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री ने जरूरतमंदों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कैबिनेट मंत्री ने जरूरतमंदों को वितरित किया 10 लाख का स्वास्थ्य कार्ड

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज कैबिनेट मंत्री gurmeet khuddian ने श्री मुक्तसर साहिब के मिधा गांव में आयोजित एक विशेष शिविर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये के मुफ्त इलाज के कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को इस योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी और लोगों ने मान सरकार की मुफ्त इलाज योजना की जमकर सराहना की।

पंजाब के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना मान सरकार का लक्ष्य है। माना जा रहा है कि इससे पंजाब में रह रहे लाखों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। सही इलाज नहीं मिलने के कारण मरीज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा मिलने पर किसी प्रकार की टेंशन नहीं रहेगी।

स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए पात्रता 

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना / स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हर परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज-कवर (health cover) मिलता है। इसमें आपको मुख्यमंत्री सेहत कार्ड (Health Card) मिलती है, जिसकी मदद से सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में बिना पैसे दिए इलाज कराया जा सकता है। अगर पात्रता की बात करें तो केवल पंजाब के निवासी (बिना आय सीमा), परिवार के सभी सदस्य शामिल (कोई सीमा नहीं) हो सकते है। इसके अलावा आवेदन सरकारी स्तर पर रजिस्ट्रेशन कैंप/डिवेलपमेंट कैंप लगाए जाते हैं जहाँ आप सीधे कार्ड बनवा सकते हैं।

 

 

Exit mobile version