---Advertisement---

क्या विश्व को तबाही के मुहाने पर पहुंचा रहा US-Israel-Iran War? होर्मुज स्ट्रेट पर तेहरान की ताजा धमकी से हड़कंप, दहल उठी दुनिया

US-Israel-Iran War क्या दुनिया को तबाही के मुहाने पर ले जा रही है? होर्मुज स्ट्रेट को पूर्णत: बंद करने की धमकी के बीच ये सवाल तेजी से उठ रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो दुनिया के कई देश बुरी तरह प्रभावित होंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 23, 2026 10:37 पूर्वाह्न

US-Israel-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran War: अस्थिरता के दौर ने दुनिया को अपनी आगोश में लिया है। विश्व के ज्यादातर मुल्क ईरान पर जारी अमेरिकी-इजरायली हमले से प्रभावित नजर आ रहे हैं। कहीं ईंधन का संकट गहरा है, तो कहीं एलपीजी क्राइसिस व ऊर्जा के अन्य स्रोत की कमी आम जनजीवन प्रभावित कर रही है। इसी बीच तेहरान की हुकूमत ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूर्णत: बंद करने की धमकी दी है।

ईरानी हुकूमत की ये धमकी दुनिया को दहला देने वाली है। सवाल है कि क्या यूएस-इजरायल-ईरान वॉर दुनिया को तबाही के मुहाने पर ले जा रहा है? होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से बंद हुआ तो इसके परिणाम क्या हो सकते हैं? इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने के साथ ही हम मिडिल ईस्ट में छिड़े विभत्स संघर्ष की हालिया स्थिति पर चर्चा करेंगे।

होर्मुज स्ट्रेट पर तेहरान की ताजा धमकी से दुनिया में हड़कंप!

दुनिया में पसरे तनाव का कारण बन चुका यूएस-इजरायल-ईरान वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच ईरानी हुकूमत की एक ताजा धमकी से दुनिया में हड़कंप की स्थिति है। ईरान का साफ तौर पर कहना है कि यदि अमेरिका उसके बिजली संयंत्रों पर हमला करता है, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद कर देगा।

इसके साथ ही क्षेत्रीय ऊर्जा और जल अवसंरचना पर जवाबी हमला करेगा। ऐसी स्थिति में पश्चिम एशिया के तमाम देशों में कच्चे तेल की आवाजाही पूरी तरह रुक जाएगी। वहीं एलपीजी और ऊर्जा के अन्य स्रोत का आयात भी बुरी तरह प्रभावित होगा। वैश्विक मामलों में दिलचस्पी रखने वालों को पता होगा कि पश्चिम एशिया के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कितना अहम है।

यही वजह है कि मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व वाली ईरानी हुकूमत की चेतावनी से दुनिया दहल उठी है। यदि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूर्णत: बंद हुआ, तो दुनिया के कई देशों में कच्चे तेल की किल्लत सामान्य हो जाएगी। इससे महंगाई आसमान छूएगी और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। इसी आशंका को देखते हुए दुनिया में हड़कंप की स्थिति है।

क्या दुनिया को तबाही के मुहाने पर पहुंचा रहा US-Israel-Iran War?

इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। हालांकि, वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा सवाल उठना लाजमी भी है। जिस ईरान से दुनिया के तमाम देश कच्चा तेल व ऊर्जा के स्रोत खरीदते हैं। वो ईरान अब बर्बाद हो चुका है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत जैसे देशों में भी कई हमले हुए हैं।

इजरायल और अमेरिका झुकने को तैयार नही हैं। हाल ही में इजरायल के अराद और दिमोना शहरों में हुई ईरानी हमलों में सैकड़ों लोग घायल हुए।इसके बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को खत्म करने की कसम खाई है। ये दर्शाता है कि यूएस-इजरायल-ईरान वॉर कैसे लगातार रफ्तार पकड़ रहा है।

यदि इस पर जल्द विराम नहीं लगा, तो दुनिया के कई देश आर्थिक तौर पर टूट जाएंगे। ईरान तो बर्बाद होगा ही, इसके साथ इजरायल को भी आर्थिक मोर्चे पर चोट पहुंचेगी। इसके अलावा कई अन्य देश इस युद्ध का दंश झेलते हुए अंदरखाने टूट जाएंगे और जनता प्रभावित होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajasthan Board Class 10th Result 2026

मार्च 23, 2026

Bengal Elections 2026

मार्च 23, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 23, 2026

Rashifal 23 March 2026

मार्च 22, 2026

मार्च 22, 2026

Mohan Yadav

मार्च 22, 2026