---Advertisement---

Islamabad Mosque Blast का ठिकरा भी भारत पर फोड़ा! पाकिस्तानी हुकूमत के नापाक मंसूबों पर बरसा विदेश मंत्रालय, दिखाया आईना

Islamabad Mosque Blast: इस्लामाबाद में स्थित एक शिया मस्जिद में बम धमाके के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की तल्ख प्रतिक्रिया सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 7, 2026 11:43 पूर्वाह्न

Islamabad Mosque Blast
Follow Us
---Advertisement---

Islamabad Mosque Blast: पड़ोसी मुल्क की राजधानी में हुए बम धमाके की गूंज दुनिया भर में सुनी गई है। इस्लामाबाद में स्थित मस्जिद में हुए बम धमाके की चपेट में आने से 30 से अधिक लोग मारे गए। भारत ने इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया है। हालांकि, अपनी हरकतों से मजबूर पाकिस्तानी हुकूमत ने नापाक मंसूबे साझा करते हुए इसका ठिकरा भी भारत पर फोड़ा है।

इससे पहले बलूचिस्तान में हुए सेना पर हमले का आरोप भी भारत पर मढ़ा गया था। पिछले बार की तरह ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख्त जवाब देते हुए पाकिस्तान की हुकूमत को इस ओछी हरकत के लिए आईना दिखाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस्लामाबाद धमाके पर संवेदना व्यक्त करते हुए पाकिस्तान की आलोचना की है।

पाकिस्तानी हुकूमत के नापाक मंसूबों पर बरसा विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों की निंदा करते हुए पाकिस्तानी हुकूमत को आईना दिखाया है। दरअसल, पाकिस्तान की ओर से इस्लामाबाद मस्जिद धमाके का ठिकरा भारत पर फोड़ा गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी निंदा की है। रणधीर जायसवाल ने साफ किया है कि “आज सुबह इस्लामाबाद की मस्जिद पर हुआ बम धमाका निंदनीय है और भारत इसमें हुई जानमाल की हानि के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को जकड़े हुए गंभीर मुद्दों का समाधान करने के बजाय, अपने ही देश की समस्याओं के लिए दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित करने का विकल्प चुन रहा है। भारत ऐसे हर आरोप को खारिज करता है, जो निराधार और निरर्थक है।”

मस्जिद धमाके में दर्जनों लोगों की गई जान

राजधानी इस्लामाबाद में स्थित एक शिया मस्जिद में जुम्मे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका राजधानी के तरलाई क्षेत्र में स्थित इमामबर्गाह खदीजा-तुल-कुब्रा में हुआ। नमाज के दौरान हुए बम धमाके में 30 से अधिक लोगों की जान गई है। शिया मस्जिद पर हुए इस धमाके ने पाकिस्तानी हुकूमत की नाक के नीचे पल रहे आतंकी नेटवर्क की ओर इशारा किया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में क्या सच्चाई सामने आती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 March 2026

मार्च 8, 2026

कल का मौसम 9 March 2026

मार्च 8, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 8, 2026

Heat Alert 9 March 2026

मार्च 8, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 8, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 8, 2026