---Advertisement---

Hezbollah के लिए भी काल बना इजरायल! अली खामेनेई के बाद लेबनानी शस्त्र समूह के सुप्रीम लीडर की मौत से दहला मिडिल ईस्ट, घुटने टेकेगी हुकूमत?

ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बाद इजरायली सेना ने ताजा हमलों में Hezbollah नेता मोहम्मद राद को मार गिराने का दावा किया है। लेबनान में हिजबुल्लाह नेता पर हुए हमले के बाद एक बार फिर पूरी मिडिल ईस्ट दहल उठी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 2, 2026 2:12 अपराह्न

Hezbollah
Follow Us
---Advertisement---

Hezbollah: ईरान से इतर लेबनान के दिन भी भारी चल रहे हैं। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू लेबनान के लिए भी काल बनकर उभरे हैं। इजरायली सेना ने ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मौत के घाट उतारने के बाद हिजबुल्लाह पर नजरें तिरछी कर है। खबर है कि आज सुबह हुए इजरायली हमलों में लेबनानी शस्त्र समूह हिजबुल्लाह के सुप्रीम नेता मोहम्मद राद को मार गिराया गया है।

पहले ईरान और अब लेबनान में हुए इजरायली हमलों से मिडिल ईस्ट दहल उठा है। लेबनान की हुकूमत बेरुत में हुए इजरायली हमले के बाद घुटने टेकती नजर आ रही है। लेबनानी राष्ट्रपति ने इजरायल के समक्ष लगभग सरेंडर करते हुए कहा कि उनके मुल्क को फिर प्रॉक्सी वॉर के लिए प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करना देश को बार खतरे में डाल सकता है।

अली खामेनेई के बाद Hezbollah सुप्रीम लीडर की मौत से दहला मिडिल ईस्ट

इजरायल फिलहाल आर या पार की मूड में है। इसी क्रम में इजरायली सेना लगातार हमले कर दुश्मनों को मजा चखा रही है। ताजा प्रकरण लेबनान से सामने आया है जहां इजरायली हमला होने का दावा है। जानकारी के मुताबिक इजरायली वायु सेना ने एक के बाद एक कई स्ट्राइक कर लेबनानी शस्त्र समूह हिजबुल्लाह चीफ को मार गिराया है।

हिजबुल्ला लेबनान का एक शिया मुस्लिम राजनीतिक दल या शस्त्र समूह है। जब इजरायल ने ईरान पर हमला किया, तो हिजबुल्लाह की ओर से भी बैलेस्टिक मिसाइल दागे जाने की खबर आई थी। अब आईडीएफ ने जवाबी कार्रवाई कर हिजबुल्लाह के सुप्रीम नेता मोहम्मद राद को मार गिराने का दावा किया है। इससे इतर लेबनान में दर्जनों अन्य लोग इजरायली हमले की चपेट में आए हैं जिसको लेकर मिडिल ईस्ट में फिर सनसनी मची है।

क्या इजरायली हमलों के बाद घुटने टेकेगी लेबनानी हुकूमत?

लेबनान की हुकूमत फिलहाल पूर्णत: सरेंडर की स्थिति में है। पहले ही युद्ध और महंगाई मुल्क की आर्थिक स्थिति खराब कर चुकी है। यही वजह है कि हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के बाद लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन सरेंडर की स्थिति में नजर आ रहे हैं। लेबनानी राष्ट्रपति ने आईडीएफ के ताजा हमलों के बाद हिजबुल्लाह की आलोचना की है।

प्रेसिडेंट जोसेफ ने कहा है कि लेबनान को प्रॉक्सी वॉर के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल करना गलत है। इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है। हमारे देश पर इजरायली हमला एक बार फिर मुल्क को खतरे में डाल रहा है। लेबनानी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि कैसे हुकूमत घुटने टेकने की स्थिति में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026