---Advertisement---

Israel Hamas War: गाजा में जारी है इजरायल की बमबारी, एयर स्ट्राइक में 32 की मौत, कई घायल

Israel Hamas War: गाजा पट्टी के खान यूनिस में इजरायली सेना ने एयरस्ट्राइक की है। इसमें चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। एयरस्ट्राइक के बाद बचे हुए लोगों ने बताया कि इस हमले में 32 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल भी हुए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 24, 2023 5:35 अपराह्न

Israel Hamas War
Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas War: इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जमीनी हमला करने से पहले इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में बमबारी बढ़ा दी है। IDF के मुताबिक इजरायली वायु सेना ने हमास के 400 ठिकानों को तबाह कर दिया है। वहीं, हवाई हमलों के चलते मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

यर स्ट्राइक में 32 की मौत, कई घायल

इसी बीच इजरायली सेना की ओर से की गई एक एयरस्ट्राइक में 32 लोगों को मौत हो गई है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी के खान यूनिस में इजरायली सेना ने एयरस्ट्राइक की है। इसमें चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। एयरस्ट्राइक के बाद बचे हुए लोगों ने बताया कि इस हमले में 32 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बहुत से लोग घायल भी हैं। पीड़ितों को खान यूनिस के नासेर अस्पताल ले जाया गया है।

फ्यूल का भंडार कर रहा हमास: IDF

वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि हमास गाजा में अस्पतालों और नागरिकों को अपने जनरेटर के लिए जरूरी फ्यूल का भंडार कर रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में इजरायली सेना ने मिस्र के साथ सीमा पर तैनात हमास की ओर से संचालित 12 फ्यूल टैंकों की सैटेलाइट तस्वीर जारी की है।

इजरायली सेना की ओर से ये तस्वीरों ऐसे समय में जारी की गई हैं, जब गाजा के अस्पतालों में फ्यूल खत्म होने से बिजली की कमी की बातें की जा रही हैं। इजरायल की ओर से गाजा में सीमित मात्रा में मानवीय सहायत पहुंचाने की अनुमति दी गई है, लेकिन फ्यूल भेजे जाने को लेकर मना कर दिया है। इजरायल का कहना है कि गाजा में फ्यूल भेजे जाने पर हमास उस पर कब्जा जमा लेगा।

‘हमास को नष्ट कर देगी इजरायली सेना’

इसी बीच मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनअल मैक्रों इजरायल दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समकक्ष प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहु से मुलाकात की और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
न्यूज वेबसाइट अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मिलने के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इसमें नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना हमास को नष्ट कर देगी और एक बार युद्ध खत्म होने के बाद किसी को भी हमास के अत्याचार के तले नहीं रहना पड़ेगा। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति ने इजरायल को हर संभव मदद देने की बात कही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026