---Advertisement---

Israel Hamas War: गाजा हमले को लेकर पाकिस्तान में बवाल, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, अमेरिकी दूतावास के बाहर लगे मुर्दाबाद के नारे

Israel Hamas War: पाकिस्तान में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। दरअसल, गाजा पर हमले को लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। रविवार को भी लोगों ने अमेरिकी दूतावास को घेरकर वहां प्रदर्शन किया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 30, 2023 1:39 अपराह्न

Pakistan News
Follow Us
---Advertisement---

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को लेकर पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। गाजा पर इजरायल के हमले को लेकर पाकिस्तान में इन दिनों जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी इस्लामाबाद में हजारों की संख्या में लोग अभी भी अमेरिकी दूतावास के बाहर डटे हुए हैं।

इजरायल के खिलाफ जमकर लगे नारे

सोमवार को दूतावास के बाहर हजारों की भीड़ इकट्ठा हुई और इजरायल के खिलाफ जमकर नारे लगाए। क्योंकि, इजरायल से पाकिस्तान के कोई कूटनीतिक संबंध नहीं है और वह उसे एक देश के तौर पर मान्यता भी नहीं देता है। ऐसें इजरायल के विरोध में भीड़ अमेरिकी दूतावास के बाहर ही जुटी हुई है। पाकिस्तान में हो रहे विरोध प्रदर्शन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में लोगों को फिलिस्तीनियों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

लाहौर में जुटेंगे 10 लाख से ज्यादा लोग

इस विरोद प्रदर्शन में शामिल हुए जमात-ए-इस्लामी के नेता अमीर सिराजुल हक ने कहा कि गाजा का मसला हर मुसलमान से जुड़ा है। गाजा में अब तक इजरायली हमलों में 8000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के दावा किया जा रहा है। इस्लामिक नेता सिराजुल हक ने एक और मार्च लाहौर में करने का ऐलान किया है और कहा कि इसमें 10 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे।

फिलिस्तीन के साथ खड़ा है पाकिस्तान

सिराजुल ने कहा, ‘यदि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है तो हम मुसलमान होने के नाते गाजा और फिलिस्तीन के साथ हैं।’ फिलिस्तीन के लोगों को नरसंहार का सामना करना पड़ रहा है, जो हम सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और इजरायल का विरोध करते रहेंगे।

मुसलमानों को होना होगा एकजुट’

प्रदर्शन के दौरान सिराजुल हक ने लाखों की भीड़ को सरकार के खिलाफ भी उकसाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सत्तानशीं लोग तो अमेरिका को ही संतुष्ट करने में जुटे हैं। वह डरते हैं और सुपरपावर को खुश रखना ही उनका एक मकसद है। एक अन्य इस्लामिक नेता ने कहा कि हमारा मजहब ही असली ताकत है।

सिराजुल ने कहा कि इजरायल और अमेरिका हार जाएंगे। यदि हम पूरी दुनिया के मुसलमान एकजुट हो जाएं। हमारे नेता डरे हुए हैं। इन लोगों ने तो जिंदा शहरों को कब्रिस्तान बना दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel Attack Iran

मार्च 2, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 2, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026