---Advertisement---

Israel-Hamas War: एलन मस्क ने अचानक गाजा की मदद करने का क्यों किया एलान? इजरायल अब क्या करेगा

Israel-Hamas War: एलन मस्क ने गाजा को इंटरनेट देने का किया ऐलान, तो बुरी तरह बौखलाया इजरायल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 29, 2023 10:13 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच में चल रहा है युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इजराइल और हमास के बीच में छिड़ी जंग की वजह से अभी तक गाजा में 7000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि इजराइल ने बीते 24 घंटे में हमास के ढाई सौ से ज्यादा ठिकाने नष्ट कर दिए हैं। अब यह युद्ध सिर्फ इजराइल और हमास के बीच नहीं रहा है, बल्कि इसके पूरे संकेत मिल रहे हैं कि अब यह युद्ध महायुद्ध में तब्दील होने वाला है।

इजरायल की सेना गाजा में हुई दाखिल

मिली जानकारी के अनुसार इजरायल की सेना गाजा में दाखिल हो चुकी है और इजरायल ने गाजा पर हमले भी तेज कर दिए हैं। गाजा से सामने आ रहे वीडियो में भारी बमबारी की आवाज साफ सुनाई दे रही है। वहीं ईरान, सीरिया, जॉर्डन जैसे देशों ने इजराइल को खुली चुनौती दे दी है। इजराइल को इस हमले का कामयाजा भगत ने की चुनौती इन सभी देशों ने दे दी है।

इन सारी हलचलों के बीच दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने ऐलान किया है कि वह स्पेसएक्स का स्टारलिंक डगाजा में इंटरनेट की सुविधा देंगे। बता दें कि स्टरलिंक इंटरनेट सिर्फ उन्हें संगठनों को दिया जाता है। जिनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होती है। हालांकि इसराइल ने एलन मस्क के इस एलान का कड़ा विरोध किया है इजराइल के संचार मंत्री ने कहा कि उनका देश मस्क केइस कदम के खिलाफ लड़ेगा। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि गाजा में ग्राउंड लिंक का अधिकार किसके पास है। लेकिन हम जानते हैं कि किसी भी टर्मिनल ने उस क्षेत्र में कनेक्शन के लिए अनुरोध नहीं किया है।

इजरायल ने कहा है कि गाजा पट्टी अब युद्ध क्षेत्र में बदल चुका है

इजरायल ने साफ कहा है कि गाजा पट्टी अब युद्ध क्षेत्र में बदल चुका है। इस बीच अंततराष्ट्रीय मानवतावादी संगठनों ने कहा कि ब्लैकआउट, जो शुक्रवार देर रात शुरू हुआ, जीवन रक्षक कार्यों में बाधा डालकर और जमीन पर अपने कर्मचारियों के साथ संपर्क को रोककर पहले से ही निराशाजनक स्थिति को और खराब कर रहा है।

मस्क की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, इजराइल के संचार मंत्री श्लोमो करही ने कहा कि इजरायल इससे लड़ने के लिए अपने सभी साधनों का उपयोग करेगा। करही ने लिखा, “हमास इसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए करेगा। शायद मस्क हमारे अपहृत शिशुओं, बेटों, बेटियों, बुजुर्गों की रिहाई के साथ इसकी शर्त रखने को तैयार होंगे। उन सभी को! तब तक, मेरा कार्यालय स्टारलिंक के साथ किसी भी तरह का संबंध तोड़ देगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026