---Advertisement---

इंतकाम और बड़ा होगा! Mossad हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर खामेनेई ने कर दी बड़ी गलती, सूद समेत हिसाब चुकता करेंगे PM नेतन्याहू

Israel Iran War के इस दौर में खामेनेई सेना ने मोसाद हेडक्वार्टर को निशाने पर लिया है। ईरानी सेना के इस दावे में यदि सत्यता हुई, तो ये तय है कि इंतकाम बड़ा होगा और पीएम नेतन्याहू सारा हिसाब सूद समेत चुकता करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 17, 2025 5:10 अपराह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट का लगातार बदलता समीकरण किसी त्रासदी का संकेत दे रहा है। इजरायल और ईरान अब एकदम आमने-सामने हैं और आस्तित्व की जंग छिड़ गई है। इसी बीच खबर मिली कि ईरानी सेना ने तेल अवीव में स्थित Mossad के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया है। इजरायल ईरान वॉर के बीच खुफिया एजेंसी मोसाद को निशाने पर लेना बड़ी त्रासदी को दावत देना है। ये लगभग स्पष्ट है कि यदि मोसाद के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया होगा, तो इंतकाम और बड़ा होगा। पीएम नेतन्याहू शांत नही बैठेंगे और खामेनेई सेना से सूद समेत इसका हिसाब लेंगे। Israel Iran War फिलहाल संघर्ष के एक नए दौर में प्रवेश करता नजर आ रहा है जिसका परिणाम तबाही है। फिलहाल सबकी निगाहें इजरायली सेना (IDF) के जवाबी कार्रवाई पर हैं जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Mossad हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर ईरानी सेना ने कर दी बड़ी गलती!

जंग के इस दौर में ईरानी सेना ने इजरायल की दुखती नब्ज पर हाथ रख दिया है। ईरानी सेना ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के निर्देश पर तेल अवीव में स्थित इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद हेडक्वार्टर को निशाना बनाया है। ईरानी सेना का दावा है कि Israel Iran War के इस दौर में मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुड़ी खुफिया एजेंसी AMAN की बिल्डिंग भी निशाने पर आई है। यदि ऐसा है तो निश्चित रूप से इजरायल अब शांत नहीं बैठेगा। तेहरान को लगातार जलाने की धमकी दे रहा इजरायल अब दोगुने आक्रामक रुख के साथ ईरान पर धावा बोलेगा और सूद समेत हिसाब चुकता करेगा।

Israel Iran War के बीच टॉप आर्मी कमांडर अली शादमानी को मौत के घाट उतार चुकी है IDF

मालूम हो कि इजरायली डिफेंस फोर्स ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए ईरानी आर्मी कमांडर रहे अली शादमानी को मौत के घाट उतार दिया है। अली शादमानी जंग में मारे गए जनरल गुलाम अली राशिद की जगत कमांडर बनाए गए थे। अब स्थिति है कि अली शादमनी की मौत के बाद ईरानी सेना बगैर कमांडर के जंग-ए-मैदान में खड़ी है। ये समीकरण Israel Iran War के इस दौर में पीएम नेतन्याहू की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। यही वजह है कि Mossad हेडक्वार्टर पर हमला होने के बाद इजरायल की ओर से लिए जाने वाले संभावित इंतकाम की चर्चा तेज हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026