Israel-Iran War: अमेरिका से पहले इजरायल ने ईरान पर किया ताबड़तोड़ हमला, तीसरे विश्व युद्ध की आहट से दहशत में कई देश; समझे इसके मायने

Israel-Iran War

फाइल फोटो

Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। आईडीएफ ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। इजराली डिफेंस फोर्सेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए, और मोबाइल उपकरणों पर सीधे अग्रिम निर्देश अलर्ट भेजा गया कि सुरक्षित स्थानों के आसपास ही रहें। वहीं अब ईरान ने भी खुली धमकी दे दी है, और अमेरिका-इजरायल पर हमले की तैयारी कर रहा है। दोनों ही देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिया है।

इजरायली डिफेंस फोर्स ने दी अहम जानकारी

इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजने लगे और मोबाइल उपकरणों पर अग्रिम निर्देश भेजे गए कि सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहें।

यह एक सक्रिय चेतावनी है ताकि जनता को इज़राइल राज्य की ओर मिसाइलों के प्रक्षेपण की संभावना के लिए तैयार किया जा सके। रक्षा विभाग (आईडीएफ) इस बात पर ज़ोर देता है कि जनता से सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहने का अनुरोध किया जाता है”।

इजरायली भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

इजरायली भारतीय दूतावास ने जारी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इज़राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

 

 

 

Exit mobile version