---Advertisement---

Israel-Iran War: अमेरिका से पहले इजरायल ने ईरान पर किया ताबड़तोड़ हमला, तीसरे विश्व युद्ध की आहट से दहशत में कई देश; समझे इसके मायने

Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। साथ ही दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 28, 2026 12:24 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 28, 2026 1:08 अपराह्न

Israel-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel-Iran War: इजरायल ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। आईडीएफ ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है। इजराली डिफेंस फोर्सेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए, और मोबाइल उपकरणों पर सीधे अग्रिम निर्देश अलर्ट भेजा गया कि सुरक्षित स्थानों के आसपास ही रहें। वहीं अब ईरान ने भी खुली धमकी दे दी है, और अमेरिका-इजरायल पर हमले की तैयारी कर रहा है। दोनों ही देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिया है।

इजरायली डिफेंस फोर्स ने दी अहम जानकारी

इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजने लगे और मोबाइल उपकरणों पर अग्रिम निर्देश भेजे गए कि सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहें।

यह एक सक्रिय चेतावनी है ताकि जनता को इज़राइल राज्य की ओर मिसाइलों के प्रक्षेपण की संभावना के लिए तैयार किया जा सके। रक्षा विभाग (आईडीएफ) इस बात पर ज़ोर देता है कि जनता से सुरक्षित क्षेत्रों के आस-पास रहने का अनुरोध किया जाता है”।

इजरायली भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

इजरायली भारतीय दूतावास ने जारी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इज़राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

  • भारतीय नागरिकों को इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।
  • अद्यतन निर्देश https://www.oref.org.illeng पर देखे जा सकते हैं।
  • सभी भारतीय नागरिकों को निर्धारित आश्रय स्थलों के निकट रहना चाहिए और अपने निवास या कार्यस्थल के निकटतम सुरक्षित स्थानों से परिचित होना चाहिए।
  • भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक इज़राइल के भीतर सभी गैर-जरूरी और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। 
  • नागरिकों को स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट पर नियमित रूप से नज़र रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से भारतीय दूतावास, तेल अवीव से संपर्क कर सकते हैं: टेलीफोन: +972-54-7520711, ई-मेल const telaviv@mea gov in
  • दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है और आवश्यकतानुसार अपडेट जारी करता रहेगा।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026