---Advertisement---

Israel Iran War: बदला! ईरान ने इजरायल पर दागे 100 ड्रोन! दोनों देशों के बीच जारी युद्ध पर भारत के बयान से सनसनी; पढ़े पूरी खबर

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच तनातनी बढ़ चुकी है, स्थिति इतनी खराब है कि इजरायल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2025 12:25 अपराह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: एक बार फिर इजरायल और ईरान के बीच तनातनी बढ़ चुकी है, स्थिति इतनी खराब है कि इजरायल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है, साथ ही इजरायल ने ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, आईआरजीसी के कमांडर को भी मार गिराया है। अब जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल पर करीब 100 ड्रोनों से हमला कर दिया है। जिसके बाद स्थिति और भयावह हो गई है।

बता दें कि IDF यानि (Israel Defense Force) ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा था कि आईडीएफ ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला करने के लिए एक पूर्वव्यापी, सटीक संयुक्त आक्रमण शुरू किया। दर्जनों भारतीय वायुसेना के जेट विमानों ने पहला चरण पूरा कर लिया, जिसमें ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में परमाणु लक्ष्यों सहित दर्जनों सैन्य लक्ष्यों पर हमले शामिल थे। गौरतलब है कि अब भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Israel Iran War के बीच ईरान का इजरायल पर जोरदार हमला

मालूम हो कि इजरायल ने बीते दिन ईरान पर जोरदार हमला किया, जिसमे ईरान को भारी नुकसान हुआ है। इजरायली सेना ने यह भी दावा किया कि उन्होंने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर भी हमला किया है। हालांकि आज ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजारयल पर करीब 100 ड्रोन से हमला कर दिया आलम यह है कि लगातार दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई है। एक्सपर्ट का तो यह भी मानना है कि कहीं ये तीसरी विश्व युद्ध की आहट हो सकती है, हालांकि अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच स्थिति कैसी होती है। वहीं Israel Iran War ने दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है।

इजरायल ईरान युद्ध के बीच भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

बताते चले कि Israel Iran War पर भारत ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने भारत का पक्ष रखते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “हम ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में हुए घटनाक्रमों से बहुत चिंतित हैं। हम परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित रिपोर्टों सहित विकसित हो रही स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं
भारत दोनों पक्षों से किसी भी तरह के आक्रामक कदम से बचने का आग्रह करता है।

स्थिति को कम करने और अंतर्निहित मुद्दे को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति के मौजूदा चैनलों का उपयोग किया जाना चाहिए। भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और वह हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। दोनों देशों में हमारे मिशन भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं। क्षेत्र में सभी भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026