---Advertisement---

Israel-Palestine conflict: इजरायल हमास के बीच चल रहे विवाद में अमेरिका की एंट्री, जानें किसे देगा बैलिस्टिक मिसाइल

Israel-Palestine conflict: इजरायल के लिए शनिवार की सुबह एक ऐतिहासिक त्रासदी में बदल गई। जो देश ने अभी तक नहीं देखा था वह शनिवार की सुबह देखा। बता दें कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर करीब 20 मिनट में 5000 रॉकेट दागे। हमास की इस हरकत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री ने ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 8, 2023 4:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel-Palestine conflict: इजरायल के लिए शनिवार की सुबह एक ऐतिहासिक त्रासदी में बदल गई। जो देश ने अभी तक नहीं देखा था वह शनिवार की सुबह देखा। बता दें कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर करीब 20 मिनट में 5000 रॉकेट दागे। हमास की इस हरकत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री ने युद्ध की घोषणा कर दी।

‘हम गाजा की तस्वीर बदलकर रख देंगे’


हमास की तरफ से हमला करने के बाद इसराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हमास और गाजा को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। इजराइल पर गाजा के हमले को लेकर अब इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट का भी एक बयान आया है। उन्होंने कहा कि गाजा को हमारे पलटवार के लिए तैयार रहना चाहिए। हम गाजा की तस्वीर बदलकर रख देंगे।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि आज हमने हमास का एक बुरा रूप देखा। हमास ने इजराइल पर जो आपराधिक हमला किया है, उसमे वह महिलाओं, बच्चों और यहां तक बुजुर्गों में भी फर्क नहीं कर रहा है। हमास को जल्द ही इस बात का एहसास हो जाएगा कि उसने कितनी बड़ी गलती की है।

इजरायल को बैलिस्टिक मिसाइल देगा अमेरिका


जानकारी के लिए बता दें कि इजराइल ने अपने ऊपर हुए हमले के बदले में गाजा पर पलटवार किया है। इजराइल की जवाबी कार्रवाई में फिलिस्तीन में 232 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।
वैसे जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिलिस्तीन और इजराइल के बीच ये कोई नया विवाद नहीं है।

इनके विवाद का भी अपना पुराना इतिहास है। समाचार एजेंसी रॉयटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल-फिलिस्तीन (Palestine) के बीच विवाद की टाइमलाइन साल 2005 में गाजा पट्टी से इजराइल की वापसी और फिर उसके और फिलिस्तीनी ग्रुपों के बीच शुरू हुए संघर्ष का ब्यौरा देती है। इजराइल और फिलिस्तीनी समूहों के बीच झड़पें लगातार चलती रही हैं। ये झड़प दोनों के बीच भीड़ भाड़ वाले इलाके में होती आ रही है। जहां करीब 23 लाख लोगों के घर हैं।

इसके साथ ही खबरें आ रही है कि इजरायल का साथ देने के लिए अमेरिका उसे बैलिस्टिक मिसाइल देगा। अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि हमास के खिलाफ वो का साथ देगा, और जल्द ही इजरायल में बैलिस्टिक मिसाइल भेजे जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment