---Advertisement---

लेबनान के पक्ष में उतरे Khawaja Asif ने कराई पाकिस्तान की जगहंसाई! रक्षा मंत्री की बेवकफाना हरकत देख इजरायल तल्ख; जमकर लगाई क्लास

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने आनन-फानन में लेबनान के पक्ष में बयानबाजी कर मुल्क की चौतरफा जगहंसाई कराई है। इजरायली प्रधानमंत्री की ओर से बयान जारी करने के बाद ख्वाजा आसिफ को पोस्ट डिलीट कर भागना पड़ा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 10, 2026 11:42 पूर्वाह्न

Khawaja Asif
Follow Us
---Advertisement---

Khawaja Asif: दुनिया भर में शहबाज शरीफ अपनी छाती चौड़ी कर अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर का श्रेय लेते अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। दूसरी ओर उनके कुछ साथी अपनी बेवकूफाना हरकत से मुल्क की जगहंसाई करा रहे हैं। यहां बात पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के संदर्भ में हो रही है जिन्होंने आनन-फानन में लेबनान का पक्ष लेते हुए मुल्क की फजीहत करा ली है।

दरअसल, ख्वाजा आसिफ ने लेबनान पर हमले के बाद इजरायल को बुराई का प्रतीक है और मानवता के लिए अभिशाप बताया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस बयान पर इजरायल प्रधानमंत्री कार्यालय ने ऐसी क्लास लगाई कि उन्हें ट्विट डिलीट कर भागना पड़ गया। इजरायल ने ख्वाजा आसिफ के बयान को पाकिस्तान का दोहरा मापदंड बताते हुए इसे निंदनीय करार दिया है।

पाकिस्तानी मंत्री Khawaja Asif की बेवकूफाना हरकत देख इजरायल ने लगाई क्लास! 

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कार्यालय ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को उनकी बेवकूफाना हरकत के लिए जमकर फटकारा है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने लेबनान के समर्थन में उतरे ख्वाजा आसिफ के बयान की निंदा की है। इजरायल की ओर से साफ किया गया है कि पाकिस्तानी मंत्री का बयान बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। प्रतिद्वंदी मुल्क की ओर से इसे दोहरा मापदंड करार दिया गया है।

इजरायल का स्पष्ट रूप से कहना है कि “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा इजरायल के विनाश का आह्वान बेहद निंदनीय है। यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, विशेषकर उस सरकार से जो खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है। ये दोहरा मापदंड है।” वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को लगी फटकार ने मुल्क की जगहंसाई करा दी है।

नेतन्याहू की धमकी देख थर-थर कांप उठे ख्वाजा आसिफ! 

चौधरी बनकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने लेबनान का बचाव तो कर दिया, लेकिन थोड़े की देर में उनकी हेकड़ी निकल गई।

ख्वाजा आसिफ ने एक्स पोस्ट जारी कर लिखा था कि “इजरायल बुराई का प्रतीक है और मानवता के लिए अभिशाप है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, वहीं लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजरायल निर्दोष नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा में, फिर ईरान में और अब लेबनान में। खून-खराबा लगातार जारी है। मेरी यही कामना और प्रार्थना है कि जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीनी भूमि पर इस घातक राज्य की स्थापना की, वे नरक में जलें।”

रक्षा मंत्री की इस पोस्ट पर भीषण संग्राम मचा और इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने आलोचना की। पीएम नेतन्याहू की ओर से ऐसा संदेश भेजा गया कि ख्वाजा आसिफ को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। ऐसा करते हुए पाकिस्तानी मंत्री ने मुल्क की जगहंसाई करा ली है और वैश्विक मंच पर अपनी बची साख को मिट्टी में मिला दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026