---Advertisement---

Japan Heavy Rainfall: जापान में बारिश का कर्फ्यू! हाल बेहाल, लाखों लोग घर छोड़ने को हुए मजबूर

Japan Heavy Rainfall: जापान में इन दिनों बारिश का कर्फ्यू लगा हुई है। भारी बारिश से हाल बेहाल हो गए हैं। लाखों लोग घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 9, 2023 2:59 अपराह्न

Japan Rain
Follow Us
---Advertisement---

Japan Heavy Rainfall: भारत ही नहीं देश दुनिया में इन दिनों बारिश खूब कहर बरपा रही है। भारत के हालातों से तो सब वाकिफ है। लेकिन, जापान में इन दिनों बारिश का कर्फ्यू लगा हुआ है। जी हां, कर्फ्यू इसलिए क्योंकि भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जापान के शिमाने प्रान्त और अन्य पश्चिमी क्षेत्रों में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते हालात बिगड़ गए हैं। जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं और मुख्य नदियां उफान पर हैं।

लाखों लोगों को घर खाली करने के निर्देश

भारी बारिश के चलते हालात बेकाबू हो गए हैं। जिस वजह से जापानी अधिकारियों ने लाखों लोगों से घर खाली करने का आग्रह किया है। ये निर्देश इजुमो और शिमाने शरह के निवासियों के लिए जारी किए गए हैं। जहां लगभग 370,000 लोग रह रहे हैं। इसमें से कई लोग घर छोड़ चुके हैं, जबकि कई घर छोड़ने की तैयारी में है। जापानी अधिकारियों के मुताबिक, इजुमो शहर में कम से कम 15 जगह भूस्खलन की घटना हुई है। जबकि, 20 नदियों में उफान पर हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

क्योडो न्यूज मिनाटो एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश को लेकर जापानी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। विभाग का कहना है कि बीते 24 घंटों के अंदर पहले ही भारी बारिश हो चुकी है। जिससे हालात बेकाबू हो गए हैं। वहीं, अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश और गरज को लेकर चेतावनी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक, जापान के कई शहरों में रिकॉड तोड़ बारिश हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026