---Advertisement---

Khalistan in Australia: खालिस्तानी समर्थकों ने ऑस्ट्रेलिया में मचाया उत्पात, बंद कराया भारतीय वाणिज्य दूतावास

ऑस्ट्रेलिया में लगातार खालिस्तानियों के प्रदर्शन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को इन खालिस्तानियों ने जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन करके भारतीय वाणिज्य दूतावास को बंद करवा दिया।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 16, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Khalistan in Australia: ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थकों का उत्पात लागतार बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को भी ये खालिस्तानी जमकर बवाल करते हुए दिखाई दिए। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कई सरकारी इमारतों सहित भारतीय दूतावास को भी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है इन खालिस्तानियों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए भारतीय वाणिज्य दूतावास को जबरन बंद करवा दिया। ये दूतावास ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन के टारिंगा में स्वान रोड के समीप बना हुआ हैं।

 दूतावास के एंट्री गेट को किया गया ब्लॉक

बुधवार को खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास को बंद करवाने के लिए काफी उत्पात मचाया। इस दौरान खालिस्तानियों ने दूतावास के मेन गेट को भी ब्लॉक कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पुलिस की मानें तो ये प्रोटेस्ट बिना किसी जानकारी के किया गया है। वहीं भारतीय वाणिज्य दूतावास में रहने वाले लोगों की मानें तो इतने प्रदर्शन के बावजूद भी पुलिस ने किसी के ऊपर भी कोई भी कारवाई नहीं की।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

पीएम अल्बनीस ने भारत को दिया थे ये भरोसा

खालिस्तानियों को लेकर पीएम अल्बनीस ने ये भरोसा दिया था कि “ऑस्ट्रेलिया में किसी भी धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। खालिस्तानियों के द्वारा किए जा रहे हमले को हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।” ऐसे में अभी कुछ दिनों पहले ही भारत दौरे से जाने के बाद जबरदस्ती भारतीय वाणिज्य दूतावास को नुकसान पहुंचाना काफी चिंता का विषय है।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें VideVideo

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026