---Advertisement---

Kim Jong Russia Visit: ‘युद्ध में हम आपके साथ’, पुतिन को किम जोंग ने दिया भरोसा, दो तानाशाहों ने मिलकर तैयार किया ये मेगा प्लान

Kim Jong Russia Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को आधुनिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण सुविधा में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग से मुलाकात की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 13, 2023 5:43 अपराह्न

Kim Jong Un
Follow Us
---Advertisement---

Kim Jong Russia Visit: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने बुधवार (13 सितंबर) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बताया जा रहा है इस दौरान दोनों नेताओं में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बातचीत के दौरान किम जोंग ने रूस-युक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। इस मुद्दे पर उन्होंने व्लादिमीर पुतिन और रूस को अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।

हथियारों को लेकर हो सकता है महत्वपूर्ण समझौता

रूसी राज्य मीडिया के अनुसार, रूस में सबसे बड़ी घरेलू अंतरिक्ष प्रक्षेपण सुविधा में इन दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। वहीं, समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन और किम के बीच उन हथियारों को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है, जिनका इस्तेमाल पुतिन यूक्रेन के साथ अपने संघर्ष में कर सकते हैं। किम का पुतिन को पूरा समर्थन देने की पेशकश से भी इस ओर संकेत मिलते हैं।

‘आपको देखकर बहुत खुशी हुई’

किम जोंग का स्वागत करते हुए पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि रूस में आपका फिर से स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। पुतिन ने आगे कहा कि मैं आपको याद दिला दूं कि डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया हमारे राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त पहला संप्रभु स्वतंत्र राज्य था। उन्होंने कहा कि हम हमेश आपके साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। रूस का निमंत्रण स्वीकार करने और यहां आने के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

‘नॉर्थ कोरिया के लिए बेहद खास है रूस’

वहीं, किम जोंग ने पुतिन से कहा, ”सोवियत संघ ने हमारे देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है। हमारी दोस्ती की जड़ें गहरी हैं और फिलहाल रूस के साथ रिश्ते हमारे देश के लिए बेहद अहम हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है। हमारी बैठक दोनों देशों के बीच संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगी। अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए, रूस एक पवित्र युद्ध में आधिपत्यवादी ताकतों के खिलाफ आगे आया है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal floods

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 28, 2026

Strait of Hormuz

अगस्त 27, 2026

Nepal Flood

अगस्त 27, 2026

Anil Chauhan

अगस्त 26, 2026