---Advertisement---

Madleen: भूख से छटपटाते रहेंगे फिलीस्तिनी! गाजा पहुंच रही Greta Thunberg पर Israel का शिकंजा, हिरासत में राहत सामग्री से भरा जहाज

मानवीय सहायता लेकर गाजा पहुंच रही नौका Madleen पर इजयारली कमांडो ने शिकंजा कस लिया है। Israel ने मैडलीन पर सवार ग्रेटा थनबर्ग समेत अन्य तमाम एक्टिविस्ट को हिरासत में ले लिया है जिससे फिलिस्तिनियों को बड़ा झटका लगा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 9, 2025 10:43 पूर्वाह्न

Madleen
Follow Us
---Advertisement---

Madleen: तबाही का मंजर झेल रहे फिलीस्तिनी भूख से यूं ही छटपटाते रहेंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मैडलीन जहाज पर इजरायल का कब्जा हो गया है। दरअसल, गाजा में फिलीस्तिनियों के लिए मानवीय राहत लेकर पहुंच रहीं Greta Thunberg समेत अन्य एक्टिविस्ट को इजरायली कमांडो ने हिरासत में ले लिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजयारली कमांडो ने Madleen जहाज को इजरायल की तरफ मोड़ दिया है। खबरों की मानें तो ग्रेटा थनबर्ग, रीमा हसन, यूरोपीय संसद की सदस्य समेत कुल 12 एक्टिविस्ट राहत सामग्री से भरा जहाज लेकर गाजा की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि, Israel ने समुद्र में ही ऑपरेशन चलाकर सभी को हिरासत में लिया है जिससे फिलिस्तिनियों पर भूख का खतरा मंडराने लगा है।

गाजा पहुंच रही Greta Thunberg पर Israel का शिकंजा, हिरासत में नौका Madleen

नेतन्याहू की सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि गाजा में किसी भी तरह की मानवीय मदद नहीं पहुंचने देंगे। इसकी एक बानगी बीते रात सामने आई जब इजरायली कमांडो ने ग्रेटा थनबर्ग समेत कुल 12 सोशल एक्टिविस्ट को गाजा में प्रवेश करने से पहले ही हिरासत में ले लिया। इजरायली कमांडो ने नौका मैडलीन को भी गाजा जाने से रोक दिया है जिस पर भूखमरी का सामना कर रहे फिलिस्तिनियों के लिए राहत सामग्री लोड की गई थी। इजरायली कमांडो ने Greta Thunberg, रीमा हसन समेत Madleen पर सवार अन्य सभी एक्टिविस्ट को हिरासत में ले लिया और उनसे संपर्क टूट गया है। Israel ने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि गाजा में किसी भी तरह की मानवीय मदद नहीं पहुंचने देंगे।

भूख से यूंही छटपटाते रहेंगे फिलीस्तिनी!

मालूम हो कि गाजा में तबाही के साथ भूखमरी का वो मंजर देखने को मिला है जिसे देख शायद मानवता भी शर्मसार हो जाए। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में रहने वाले 23 लाख फिलिस्तिनियों में से 93 फीसदी लोग भूखमरी का सामना कर रहे हैं। इनमें पुरुष, महिला, बुजुर्ग व मासूम बच्चे शामिल हैं। इन्हीं जरूरतमंदो की मदद के लिए Madleen में राहत सामग्री लेकर जाया जा रहा था। हालांकि, इजरायली कमांडो ने मैडलीन के गाजा पहुंचने से पहले ही फिलिस्तिनियों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब ये लगभग स्पष्ट है कि फिलीस्तिनी यूंही भूख से छटपटाते रहेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026