भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में मील का पत्थर साबित होगा Marco Rubio का दिल्ली दौरा! PM मोदी संग मुलाकात में छिपा अहम संदेश

Marco Rubio India Visit: कुटनीतिक हलकों में चर्चा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री का नई दिल्ली दौरा भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में मील का पत्थर साबित होगा। निकट भविष्य में इसके सकारात्मक असर सामने आ सकते हैं।

Marco Rubio India Visit

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Marco Rubio India Visit: नई दिल्ली के सियासी गलियारों में आज हलचल तेज है। इसकी प्रमुख वजह है अमेरिकी विदेश मंत्री का भारत दौरा। दरअसल, मार्को रुबियो आज कोलकाता दौरे पर आए जहां से उन्होने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। देश की राष्ट्रीय राजधानी में मार्को रुबियो की मुलाकात पीएम नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल से हुई। पश्चिम एशिया में छिड़े संग्राम के बीच इस दौरे को अहम माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि दौरा भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में मील का पत्थर साबित होगा Marco Rubio का दिल्ली दौरा!

नई दिल्ली में आज अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाकात पीएम मोदी से हुई है। इस मुलाकात की तस्वीरें प्रधानमंत्री के हैंडल से सामने आई हैं।

पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलकर हमें बेहद खुशी हुई। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका वैश्विक हित के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” कुटनीतिक हलकों में चर्चा है कि नई दिल्ली में हुई ये अहम मुलाकात भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में मील का पत्थर साबित होगी। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मत असर देखने को मिलेंगे।

पीएम मोदी संग मार्को रुबियो की मुलाकात में छिपा अहम संदेश!

दुनिया के तमाम देश अमेरिका-ईरान संघर्ष का दंश झेल रहे हैं। इससे पहले ट्रेड वॉर देखने को मिली थी। उस दौरान भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर थोड़ी तल्खियां नजर आईं। इसको लेकर तमाम तरह की आशंका व्यक्त किए गए। हालांकि, पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के बीच मार्को रुबियो का भारत दौरा कई अहम संदेश देता है। विशेषज्ञों की मानें तो अमेरिका, भारत को एक मजबूत सहयोगी के रूप में देखता है। ऐसे में परिस्थितियां चाहें जो हों, भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को नई ऊंचाई मिलती रहेगी। यही वजह है कि मार्को रुबियो का भारत दौरा चर्चा में है।

Exit mobile version