---Advertisement---

Pakistan News: बलूचिस्तान से सांसद अनवर-उल-हक बने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, जल्द लेंगे शपथ, जानिए सियासी सफर

Pakistan News: पाकिस्तान में अनवर-उल-हक कक्कर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। वे पाकिस्तान के 8 वें कार्यवाहक PM होंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 12, 2023 5:20 अपराह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 5:54 अपराह्न

Anwar ul haq
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan News: पाकिस्तान में देश के नए कार्यवाहक प्रधानमंत्री का ऐलान हो गया है। बलूचिस्तान से सांसद अनवर-उल-हक कक्कर को इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। पाकिस्तान के निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में निवर्तमान विपक्ष के नेता राजा रियाज के बीच अनवर-उल-हक कक्कर के नाम पर सहमति बनी है।

कौन हैं अनवर-उल-हक ?

मौजूदा समय में अनवर बलूचिस्तान से काकर बलूचिस्तान अवामी पार्टी (Kakar Balochistan Awami Party) के सांसद हैं। इस नई जिम्मेदारी के बाद अब उनका कद और बढ़ जाएगा। बताया जा रहा है की वह आज (12 अगस्त, शनिवार) ही कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

राष्ट्रपति ने शरीफ को लिखा था पत्र

कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने का यह फैसला उस पत्र के बाद हुआ है, जो राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने निवर्तमान PM शहबाज शरीफ को लिखा था। यही पत्र राष्ट्रपति ने विपक्ष के निवर्तमान नेता को भी लिखा था।

पत्र में उन्होंने दोनों नेताओं को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने के लिए 12 अगस्त, शुक्रवार तक सहमति बनाने को कहा था। राष्ट्रपति के इस पत्र से निवर्तमान PM शहबाज शरीफ नाराज भी हुए थे। हालांकि, अब कार्यवाहक प्रधानमंत्री पर सहमति बन गई है।

इस साल के अंत में होंगे आम चुनाव

बता दें कि पाकिस्तान में इस साल के अंत में आम चुनाव (Election in Pakistan) होने हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही (9 अगस्त) पाकिस्तानी संसद को भंग कर दिया गया था। संसद भंग करने के साथ ही आम चुनावों की भी घोषणा की गई थी।

संसद भंग होने के साथ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कार्यकाल भी खत्म हो गया था। मौजूदा समय में पाकिस्तान में कोई PM नहीं है। ऐसी स्थित में देश का नेतृत्व करने के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना जाता है, जिसे नियुक्त करने की आज अंतिम तिथि थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अक्टूबर 24, 2026

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

France Protest

अक्टूबर 22, 2026

Marco Rubio

अक्टूबर 21, 2026

S Jaishankar

अक्टूबर 20, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 20, 2026