---Advertisement---

Bangladesh के अंतरिम चीफ Muhammad Yunus का भारत को संदेश, हिंदुओं पर हमले को लेकर कह दी ये बड़ी बात; पढ़ें रिपोर्ट

Muhammad Yunus: भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में राजनीतित उथल-पुथल के बाद स्थिति असामान्य होती देखी गई। पूर्व पीएम शेख हसीना के इस्तीफे और तख्तापलट के बाद हिंसक प्रदर्शनकारियों द्वारा बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं को टार्गेट कर उन पर हमला किया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 6, 2024 10:54 पूर्वाह्न

Muhammad Yunus
Follow Us
---Advertisement---

Muhammad Yunus: भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में राजनीतित उथल-पुथल के बाद स्थिति असामान्य होती देखी गई। पूर्व पीएम शेख हसीना के इस्तीफे और तख्तापलट के बाद हिंसक प्रदर्शनकारियों द्वारा बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं को टार्गेट कर उन पर हमला किया गया। भारत सरकार ने भी अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर गंभीर चिंता जताई और बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) से सार्थक कदम उठाने की मांग की।

भारत सरकार की चिंता और बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर बनी सुर्खियों के बीच अब अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस का एक बयान सामने आया है। मोहम्मद यूनुस ने भारत को संदेश दिया है कि बांग्लादेश अफगानिस्तान नहीं बनने जा रहा है। मोहम्मद यूनुस द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर अब खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Muhammad Yunus का संदेश

बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे और तख्तापलट के बाद मुल्क के अंतरिम सरकार चीफ बने मोहम्मद यूनुस ने अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश अफगानिस्तान नहीं बनने जा रहा है। मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वे तमाम नैरेटिव को छोड़ बांग्लादेश के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए कदम बढ़ाएं।

मोहम्मद यूनुस ने ये भी स्पष्ट किया है कि ये सोचना गलत है कि “बांग्लादेश केवल शेख हसीना के नेतृत्व में सुरक्षित रह सकता है। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यकों पर हुए हमले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया जिससे दोनों देशों के संबंध में खटास आई है और इस दिशा में काम कर संबंधों को और बेहतर बनाना है।”

शेख हसीना पर साधा निशाना

मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका में दिए एक साक्षात्कार के दौरान पूर्व पीएम शेख हसीना पर भी निशाना साधा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि “शेख हसीना भारत में बैठकर बांग्लादेश के संबंध में राजनीतिक बयानबाजी कर रही हैं, जो सही नहीं है। हसीना को दोनों मुल्कों के बीच आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए मुंह पर ताला लगाने की जरूरत है। अंतरिम सरकार भारत से उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध करेगी।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026