---Advertisement---

Nepal Election 2026: दाव पर लगी केपी ओली, गगन थापा और बालेन शाह की साख! गंडकी से लुंबिनी, कर्णाली तक मतदान पर टिकीं नजरें

Nepal Election 2026: पड़ोसी मुल्क नेपाल में कर्णाली से मधेश, कोशी, सुदूरपश्चिम समेत तमाम इलाकों में मतदान का दौर जारी है। नेपाल आम चुनाव में केपी शर्मा ओली, बालेन शाह, गगन थापा जैसे नेताओं की साख दाव पर लगी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 5, 2026 12:34 अपराह्न

Nepal Election 2026
Follow Us
---Advertisement---

Nepal Election 2026: तमाम अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रमों की भूमि रही नेपाल में आज आम चुनाव के लिए मतदान जारी है। लुंबिनी से लेकर कर्णाली, गंडकी, बागमती, मधेश, कोशी समेत तमाम इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। भारत के पड़ोसी मुल्क में हो रहे आम चुनाव में केपी शर्मा ओली, बालेन शाह, गगन थापा समेत कुछ राजनीतिक हस्तियों की साख दाव पर है। मतदान में हिस्सा ले रहे लोगों के रुझान नेपाल में बदलाव के संकेत दे रहे हैं। सबकी नजरें नेपाल चुनाव 2026 पर टिकीं हैं जिससे आने वाले वर्षों में नीतियों पर आसार व्यक्त किए जा सकेंगे।

दाव पर केपी ओली, गगन थापा और बालेन शाह की साख!

नेपाल आम चुनाव में पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली, बालेन शाह और गगन थापा जैसे लोकप्रिय नेताओं की साख दाव पर लगी है। तमाम विवादों के बावजूद केपी शर्मा ओली एक बार फिर नेपाल की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वहीं नेपाल से भ्रष्टाचार कत्म करने का संकल्प लिए गगन थापा भी मजबूती से चुनावी मैदान में हैं।

थापा नेपाली कांग्रेस के प्रभावशाली नेता के साथ राष्ट्र में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। इन दोनों नेताओं से इतर बालेन शाह की चर्चा भी खूब है। पहले रैपर और फिर सिविल इंजीनियर से काठमांडू के मेयर बनने तक का सफर तय कर चुके बालेन शाह अब पीएम की कुर्सी तक पहुंचना चाहते हैं। जेन-जी के बीच बालेन शाह की खूब लोकप्रियता है जिसको लेकर उनकी साख भी दाव पर होने की बात कही जा रही है।

जेन-जी विरोध प्रदर्शन के बाद गंडकी से लुंबिनी, कर्णाली तक टिकीं नजरें

अतीत के पन्ने पलटने पर हाल ही में नेपाल में हुआ जेन-जी विरोध प्रदर्शन सबका ध्यान आकर्षित करता है। जेन-जी विरोध प्रदर्शन के बीच सुशीला कार्की को कार्यवाहक पीएम बनाकर नेपाल की कमान सौंपी गई। भारी संख्या में काठमांडू की सड़कों पर उतरी जेन-जी ने नेपाली हुकूमत के समक्ष अपना लोहा मनवा दिया।

यही वजह है कि जेन-जी विरोध प्रदर्शन के बाद लुंबिनी से कर्णाली, कोशी, मधेश, गंडकी, सुदूरपश्चिम समेत नेपाल के विभिन्न हिस्सों में हो रहे मतदान पर लोगों की नजरें टिकीं हैं। 165 सीटों पर सीधा मुकाबला है जिसके परिणाम तय करेंगे कि नेपाल की कमान आगे कौन सी पार्टी या नेता संभालेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 May 2026

मई 15, 2026

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026

Lucknow News

मई 15, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 15, 2026

Rain Alert 16 May 2026

मई 15, 2026

Anurag Dhanda

मई 15, 2026