---Advertisement---

Nepal PM Wife Passed Away: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की पत्नी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Nepal PM Wife Passed Away: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 12, 2023 10:51 पूर्वाह्न

Nepal PM Wife Passed Away
Follow Us
---Advertisement---

Nepal PM Wife Passed Away: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी का निधन हो गया है। बुधवार (12 जुलाई) सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। जानकारी के मुताबिक, उनका निधान हार्टअटैक से हुआ है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, PM प्रचंड की पत्नी का इलाज नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में चल रहा था।

कई बीमारियों से थीं ग्रसित

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सीता दहल को डायबिटीज और हाइपर टेंशन समेत कई बीमारियां थीं, जिनका इलाज किया जा रहा था। बयान में कहा गया है कि 12 जुलाई को सुबह 8:33 बजे सीता दहल ने अपनी आखिरी सांस ली। वह गंभीर न्यूरोलॉजिकल रोग प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लियर पाल्सी (पीएसपी) से पीड़ित थीं। इस बीमारी में दिमाग काम करना बंद कर देता है और तंत्रिका कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे इंसानों की सोच और शरीर की गति अनियंत्रित हो जाती है।

लंबे समय से थीं बीमार

जानकारी के अनुसार, नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल लंबे समय से बीमार चल रही थीं। तमाम बीमारियों से जूझ रही सीता दहल को करीब दो साल पहले इलाज के लिए मुंबई भी लाया गया था। हालांकि, उनकी हालत में तब भी सुधार नहीं आया था। जानकारी के अनुसार, नेपाल के पीएम की पत्नी, पार्किसन जैसे लक्षण वाली दिमागी बीमारी से भी पीड़ित थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीता का अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे पशुपति आर्यघाट पर किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेरिसडंडा में श्रद्धांजलि सभा होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

Shehbaz Sharif

मार्च 28, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 28, 2026

Baba Ramdev

मार्च 28, 2026