---Advertisement---

Pakistan Afghanistan War: मुनीर सेना की क्रूरता से दहला काबुल! सैकड़ों नागरिकों की मौत से मचा संग्राम, क्या पलटवार करेगा तालिबान?

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर पाकिस्तानी सेना ने जोरदार एयर स्ट्राइक कर तबाही मचाई है। मुनीर सेना की ओर से किए हमलों में बड़ी संख्या में नागरिकों के मारे जाने का दावा है। अब नजरें तालिबानी हुकूमत पर टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 17, 2026 10:43 पूर्वाह्न

Pakistan Afghanistan War
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Afghanistan War: धमाकों की गूंज से बीते रात काबुल दहल उठा। तालिबानी हुकूमत के दावों के मुताबिक राजधानी काबुल पर ये क्रूरतापूर्ण हमला आसिम मुनीर की सेना ने किया है। पाकिस्तानी हमले में करीब 400 लोगों की मौत के साथ 250 से अधिक लोगों के घायल होने का दावा है। इसमें ज्यादातर आम नागरिक हैं जिन पर माह-ए-रमज़ान में पाकिस्तानी सेना काल बनकर बरसी है।

पाकिस्तान के हमले से काबुल दहल उठा है और मुल्क में भीषण संग्राम की स्थिति है। तालिबानी हुकूमत लगातार हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रही है। अब दुनिया की नजरें तालिबानी हुकूमत पर टिकीं हैं। क्या तालिबान फिर पलटवार करेगा? पाकिस्तान को क्या उसके किए की सजा मिलेगी? ऐसे तमाम सवाल हैं जो हाल की घटना के बाद उठ रहे हैं।

सैकड़ों नागरिकों की मौत से काबुल में मचा संग्राम!

सोमवार की रात अफगानिस्तान की राजधानी में पाकिस्तानी हमले देखने को मिले। तालिबानी हुकूमत के मुताबिक मुनीर सेना ने बीते रात करीब 9 बजे ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला किया। 2000 बेड वाले इस अस्पताल में नशे की लत से जूझ रहे मरीजों का इलाज किया जाता है। यहां भर्ती सैकड़ों आम नागरिक पाकिस्तानी हमले की भेंट चढ़ने से मारे गए हैं। काबुल में हुए पाकिस्तानी हमले से संग्राम की स्थिति है।

राहत के लिए प्रशासन लगातार मोर्चा संभाले हुए है और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। विभिन्न दावों के मुताबिक पाकिस्तानी हमले के कारण करीब 400 आम लोगों की मौत हुई है। वहीं 250 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान बार-बार काबुल में सैन्य और चरमपंथी ठिकानों को निशाना बनाने की बात कर रहा है। हालांकि, सच्चाई दावों से ठीक उलट है और धरातल पर खूब तबाही मची है।

क्या पलटवार करेगी तालिबानी हुकूमत?

करीब तीन सप्ताह से ज्यादा समय हो गया जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान की हुकूमत आमने-सामने है। अफगानिस्तान पर चरमपंथियों को पनाह देने का आरोप लगाकर पाकिस्तान हमले कर रहा है। इधर तालिबानी हुकूमत सख्त है और सभी दावों को खारिज कर रही है। इसी क्रम में बीते दिनों तालिबान द्वारा इस्लामाबाद से कराची, मुजफ्फराबाद, लाहौर तक ड्रोन अटैक किए गए थे।

हमलों का सिलसिला बरकरार रखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार की रात काबुल को निशाने पर लिया। अब आलम ये है कि तालिबानी हुकूमत अलर्ट पर है। शासन से जुड़े लोग लगातार पाकिस्तानी हमले की निंदा कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान आगे क्या रुख अपनाता है। क्या तालिबानी लड़ाकों द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए हमला किया जाता है, या स्थिति कुछ और रहेगी। इस पर दुनिया की नजरें हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajya Sabha Election 2026

मार्च 17, 2026

IPL 2026

मार्च 17, 2026

Donald Trump

मार्च 17, 2026

Rashid Khan

मार्च 17, 2026

Rashifal 17 March 2026

मार्च 16, 2026

कल का मौसम 17 March 2026

मार्च 16, 2026