‘ईरान से इतना प्यार है तो वहीं..,’ शिया समुदाय को Asim Munir की दो टूक, हुकूमत के साथ सेना के बदले रुख से मचा घमासान

पाकिस्तानी सीडीएफ Asim Munir ने बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान शिया समुदाय को खुली धमकी दी थी। आसिम मुनीर ने रावलपिंडी में कहा था कि अगर ईरान से इतना ही प्यार है, तो वहीं चले जाइए। मुनीर के इस बयान को लेकर इस्लामाबाद में नए सिरे से घमासान मचा है।

Asim Munir

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Asim Munir: पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष को लेकर इस्लामाबाद में साफ तौर पर टकराहट देखने को मिल रही है। पाकिस्तान सऊदी अरब के साथ अपने डिफेंस पैक्ट के कारण यूएस-इजरायल-ईरान वॉर में खिंचता नजर आ रहा है। अंदरखाने भी मुल्क में तमाम चुनौतियां बढ़ रही हैं। इसी बीच आसिम मुनीर का शिया धर्मगुरुओं के नाम धमकी भरा संदेश सामने आया है।

आसिम मुनीर ने गुरुवार को रावलपिंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी शिया समुदाय को धमकी दी। मुनीर ने कहा कि अगर ईरान से इतना प्यार करते हैं, तो वहीं चले जाइए। पाकिस्तान की हुकूमत पहले ही शिया मुसलमानों पर जुल्म बरसा चुकी है। ऐसे में अब हुकूमत के बाद सेना का बदला रुख इस्लामाबाद में नई घमासान का कारण बना है।

पाकिस्तानी शिया समुदाय को Asim Munir की खुली धमकी!

मुल्ला मुनीर ने गुरुवार को रावलपिंडी में आयोजित एक इफ्तारी कार्यक्रम के दौरान शिया मुसलमानों को खुली धमकी दी।

नए सीडीएफ ने कहा कि अगर ईरान से इतहा ही प्यार करते हैं, तो वहीं चले जाइए। दरअसल, पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में ईरानी सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। इससे पाकिस्तान में अंदरखाने स्थिति अनियंत्रित हुई थी। कई जगहों पर सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी।

इसका जिक्र करते हुए आसिम मुनीर ने ईरान से प्रेम करने वालों को वहीं जाने की नसीहत दी है। मुनीर का बयान ऐसे समय में आया जब पाकिस्तान अरब खाड़ी देशों की ओर अपना रणनीतिक झुकाव दिखा रहा है। इससे पहले भी आसिम मुनीर ने कहा था कि किसी दूसरे देश में घटी घटनाओं के आधार पर पाकिस्तान में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुनीर की टिप्पणी शिया मुसलमानों के लिए धमकी के रूप में देखी जा रही है।

हुकूमत के साथ सेना के बदले रुख से मचा घमासान!

पाकिस्तानी हुकूमत का शिया मुसलमानों के साथ जुल्म का पुराना इतिहास रहा है। बलूच के साथ शिया मुसलमानों पर हुकूमत ने कई जुल्म किए हैं। हालांकि, अब आसिम मुनीर का खुले मंच से शिया समुदाय को धमकाना सेना के बदले रुख को दर्शाता है। इसको लेकर इस्लामाबाद में नए सिरे से घमासान की स्थिति है। शिया धर्मगुरुओं ने मुनीर की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है।

धर्मगुरुओं का कहना है कि आसिम मुनीर के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि वे अमेरिका-इजरायल द्वारा अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में हुए प्रदर्शनों के लिए शिया समुदाय को दोषी ठहरा रहे हैं। शिया समुदाय ने आसिम मुनीर के टिप्पणी की आलोचना की है। हालिया घटनाक्रम देश के बदलते क्षेत्रीय रुख को रेखांकित करता है और नए घमासान का कारण बना है।

Exit mobile version