---Advertisement---

Imran Khan: खुद को अल्लाह से भी ताकतवर समझ रहे मुल्ला मुनीर! पूर्व पीएम की गुमशुदगी के बीच नूरीन नियाजी ने हुकूमत को चेताया, कुछ अनहोनी हुई तो…

पड़ोसी मुल्क के पूर्व पीएम Imran Khan की गुमशुदगी के बीच नूरीन नियाजी ने पाकिस्तानी हुकूमत और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को चेताया है। नूरीन नियाजी ने साफ तौर पर कहा है कि यदि इमरान खान के साथ गलत हुआ, तो पाकिस्तान में हालात बिगड़ जाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 29, 2025 11:32 पूर्वाह्न

Imran Khan
Follow Us
---Advertisement---

Imran Khan: पड़ोसी मुल्क के पीएम की गुमशुदगी अब ग्लोबली चर्चा का विषय बन चुकी है। आलम ये है कि भारत से अमेरिका तक इमरान खान ट्रेंडिंग कीवर्ड बने हुए हैं। इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी, बेटे कासिम खान से इतर तमाम पीटीआई कार्यकर्ता अपने नेता को लेकर चिंतित हैं। क्या इमरान खान की मौत हो गई है? क्या इमरान खान अभी अदियाला जेल में जिंदा हैं? ऐसे कुछ सवाल हैं जो पूर्व पीएम की गुमशुदगी के बीच उठ रहे हैं।

इसी बीच आम आवाम के निशाने पर पाकिस्तानी हुकूमत और सेना प्रमुख आसिम मुनीर हैं। इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी ने भी हुकूमत के साथ सेना प्रमुख को कड़ी चेतावनी दी है। नूरीन ने कहा है कि “मुनीर को लगता है वो सबसे ज्यादा ताकतवर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे मजहब में अल्लाह से ऊपर कोई नहीं है।” इमरान खान की बहन ने चेताया है कि अगर पूर्व पीएम को खरोंच भी आई, तो पाकिस्तान में हालात बिगड़ जाएंगे।

पूर्व पीएम Imran Khan की गुमशुदगी के बीच नूरीन ने हुकूमत और सेना प्रमुख को चेताया!

पड़ोसी मुल्क में जारी उठा-पटक के बीच इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी ने हुकूमत के साथ सेना प्रमुख को चेताया है। नूरीन ने साफ तौर पर कहा है कि अगर इमरान खान के साथ कोई अनहोनी हुई तो पाकिस्तान में हालात बिगड़ जाएंगे। जनता और पीटीआई समर्थकों का आक्रोश देखकर पाकिस्तानी हुकूमत इमरान खान को चोट पहुंचाने की गलती नहीं करेगी।

आसिम मुनीर को आड़े हाथों लेते हुए नूरीन नियाजी ने कहा है कि “मुनीर को लगता है कि वो सबसे ज्यादा ताकतवर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे मजहब में अल्लाह से ऊपर कोई नहीं है।” नूरीन का आशय साफ है कि मुल्ला मुनीर खुद को अल्लाह से भी ताकतवर समझ रहे हैं। पाकिस्तान में ध्वस्त हो चुकी न्यायिक व्यवस्था के बीच भी नूरीन नियाजी ने इमरान खान के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

इमरान खान की मौत को लेकर पाकिस्तान में उबाल?

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स ने बीते कुछ दिन पहले इमान खान की मौत को लेकर खबरें प्रकाशित कीं। इसके बाद पाकिस्तान में सियासी भूचाल आ गया। आलम ये हुआ कि पीटीआई कार्यकर्ता के साथ आवाम भी सड़कों पर उतरकर आसिम मुनीर और हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन करने लगी। इमरान खान की दूसरी बहन अलीमा के नेतृत्व में अदियाला जेल के बाहर नारे भी लगे।

पाकिस्तान में सड़कों पर उतरी आवाम इमरान खान को उनके परिवार से मिलाने की मांग पर अड़ी है। इमरान खान जिंदा हैं या उनकी मौत हो गई है ये अभी तक अबूझ पहेली है। हुकूमत या अन्य जिम्मेदारों की ओर से इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट खबरें नहीं सामने आ रही हैं। सबको तमाम तरह की आशंका का भय सता रहा है। फिलहाल सबकी नजरें हुकूमत और आसिम मुनीर पर टिकी हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे इमरान खान पर क्या स्पष्ट जानकारी सामने आती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 June 2026

मई 31, 2026

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026