---Advertisement---

Pakistan News: शांति वार्ता की विफलता के बाद भीख मांगने को मजबूर पाकिस्तान! UAE का कर्ज लौटाने के लिए खा रहा दर-दर की ठोकरें

Pakistan News: इस्लामाबाद में आयोजित शांति वार्ता की विफलता के बाद पीएम शहबाज शरीफ बैकफुट पर हैं। आलम ये है कि पाकिस्तान पर UAE का कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके लिए पाकिस्तान दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 14, 2026 6:15 अपराह्न

Pakistan News
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan News: पड़ोसी मुल्क की स्थिति एक बार फिर बद से बदतर हो गई है। ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता के दौर में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा पाकिस्तान अब दर-दर की ठोकरें खा रहा है। इसकी प्रमुख वजह है संयुक्त अरब अमीरात का भारी-भरकम कर्ज जिसका भुगतान इसी माह पाकिस्तान को करना है।

इस्लामाबाद में जहां एक ओर शांति वार्ता की विफलता मुल्क के लिए आफत बनी, तो वहीं दूसरी ओर कर्ज का बोझ भी पीएम शहबाज शरीफ को भीख मांगने पर मजबूर कर रहा है। यही वजह है कि पड़ोसी मुल्क को फिर दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी हैं।

UAE का कर्ज लौटाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा पाकिस्तान!

इस्लामाबाद में शांति वार्ता का आयोजन कर चौधरी बन रहे पीएम शहबाज शरीफ की हेंकड़ी निकल गई है। आलम ये है कि शांति वार्ता की विफलता ने मुल्क पर संकट के बादल मंडरा दिए हैं। पाकिस्तान पर संयुक्त अरब अमीरात का कर्ज चुकाने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। पड़ोसी मुल्क के ऊपर यूएई का 3.5 अरब डॉलर कर्ज के रूप में है।

इसे चुकाने के लिए पाकिस्तान को अब दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। पहले पाकिस्तान ने सऊदी अरब का दरवाजा खटखटाया और अब कर्ज के लिए चीन की ओर मुंह फिराए देख रहा है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार महज 3 अरब डॉलर ही है। ऐसे में ये भंडार कर्ज की रकम को भी नहीं पूरा कर सकता। यही वजह है कि मुल्क अब दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

शांति वार्ता की विफलता के बाद बैकफुट पर पीएम शहबाज!

पीएम शहबाज शरीफ इस्लामाबाद में आयोजित अमेरिका-ईरान के मध्य शांति वार्ता की विफलता के बाद बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान पर बड़ी मात्रा में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का कर्ज है। इससे निपटना शहबाज शरीफ के लिए गले की हड्डी बन गया है। संयुक्त अरब अमीरात को इस माह में ही कर्ज की रकम चुकानी है।

आलम ये है कि पाकिस्तान अब सऊदी और चीन जैसे देशों से फिर भीख मांगने लगा है। पाकिस्तान के पास महज तीन महीनों के आयात के लिए ही विदेशी मुद्रा भंडार है। ऐसे में मुल्क के समक्ष चुनौती बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शांति वार्ता के दौरान चौधरी बन रहे शहबाज शरीफ आगे क्या कदम उठाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026