Pakistan News: पाकिस्तान से अकसर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिन्हें जानने के बाद दुनियाभर के लोगों का सिर चकरा जाता है। ताजा मामला कराची से आया है। यहां पर मस्जिद के बाहर किसी ने स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चला दी। जैसे ही लोगों की नजर इस गंदी वीडियो पर पड़ी वैसे ही पूरे इलाके में खलबली मच गई। इस घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और मामले की जांच में जुट गई है। विज्ञापन की जगह अश्लील वीडियो चलने पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है।
Pakistan News: कराची शहर में मस्जिद के बाहर चली अश्लील वीडियो
ये घटना 5 फरवरी को कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में घटि है। यहां की खायबान-ए-इत्तेहाद पर मौजूद आयशा मस्जिद के बाहर डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अचानक से किसी ने गंदी फिल्म चला दी। जैसे ही बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर ये अश्लील वीडियो चली वैसे ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरु कर दिया। वो स्क्रीन पर विज्ञापन चलाने वाली कंपनी और उसके प्रमुख के खिलाफ केस कराने की मांग करने लगे। इस घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जिस स्थान पर अश्लील वीडियो चली है वो पाकिस्तान का वीआईपी इलाका कहा जाता है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कराची के साउथ डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सैयद असद रजा ने मामले की जांच करने की बात कही है। इसके साथ ही विज्ञापन चलाने वाली कंपनी के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि, वो कंपनी के कर्मचारियों के साथ ही इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि, कहीं स्क्रीन को किसी ने हैक तो नहीं कर लिया था। जांच में पता चला है कि, कंपनी के कर्मचारी ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि, “कंपनी से भेजे गए वीडियो अपने मोबाइल से स्क्रीन पर कनेक्ट करके चलाए थे, लेकिन गलती से उसके फोन में पहले से मौजूद 2 मिनट का अश्लील वीडियो भी अपलोड हो गया।” इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।
