---Advertisement---

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर Peter Navarro ने भारत पर लगाया आरोप, तो एक्स ने लगा दी क्लास; Elon Musk पर भड़क उठे Donald Trump के लाडले

Peter Navarro: अमेरिका और भारत के बीच लगातार खटास बढ़ती जा रही है। ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत को लेकर जहर उगला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 7, 2025 12:00 अपराह्न

Peter Navarro
Follow Us
---Advertisement---

Peter Navarro: अमेरिका और भारत के बीच लगातार खटास बढ़ती जा रही है। इसी बीच वॉइट हाउस के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार फिर भारत को लेकर जहर उगला है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार Peter Navarro की तरफ से भारत को लेकर उलटे सीधे बयान दिए गए है। हालांकि इस बार नवारो को पोल खुद एक्स ने खोलकर रख दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर Peter Navarro ने भारत पर गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद एक्स ने Donald Trump के लाडले की पोल खोलकर रख दी है। चलिए आपको समझाते है कि क्या है पूरा माजरा।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर Peter Navarro ने भारत पर लगाया आरोप

वॉइट हाउस के ट्रेड सलाहकार Peter Navarro ने एक बार फिर भारत को लेकर जहर उगला है। गौरतलब है कि भारत द्वारा रूस से लगातार तेल खरीदने से अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। वहीं बीते पीटर नवारो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“भारत के सबसे ज़्यादा टैरिफ़ से अमेरिकी नौकरियाँ खत्म हो रही हैं। भारत रूसी तेल सिर्फ़ मुनाफ़े के लिए खरीदता है/राजस्व रूसी युद्ध मशीन को पोषित करता है। यूक्रेनियन/रूसी मर रहे हैं। अमेरिकी करदाताओं को ज़्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। भारत सच/झूठ को बर्दाश्त नहीं कर सकता है”।

एक्स ने पीटर नवारो की लगा दी क्लास

नवारो की इस पोस्ट का ट्रंप ने फैक्ट चेक कर दिया और गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाते हुए एक कम्युनिटी नोट लगा दिया। नोट में कहा गया है कि ‘भारत की रूस से तेल खरीद ऊर्जा सुरक्षा के लिए है, न कि केवल लाभ के लिए और यह प्रतिबंधों का उल्लंगन नहीं करता। हालांकि, भारत पर कुछ टैरिफ हैं, लेकिन अमेरिका का रूस के साथ सेवाओं के मामले में ट्रेड सरप्लस है। अमेरिका रूस से कुछ वस्तुओं का आयात भी जारी रखे है, जो पाखंडपूर्ण है।’ गौरतलब है कि इस पोस्ट के बाद नवारो भड़के उठे।

Peter Navarro ने Elon Musk पर साधा निशाना

बता दें कि एक्स द्वारा क्लास लगाने के बाद Peter Navarro आग बबूला हो गए और Elon Musk की क्लास लगा दी है। नवारो ने एक्स हैंडल पर लिखा कि “वाह! elonmusk लोगों की पोस्ट में दुष्प्रचार को जगह दे रहा है। नीचे दिया गया घटिया नोट बस यही है। घटिया। भारत रूस से सिर्फ़ मुनाफ़ा कमाने के लिए तेल खरीदता है।

रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले उसने कोई तेल नहीं खरीदा था। भारत सरकार की स्पिन मशीन तेज़ी से आगे बढ़ रही है। यूक्रेनियों को मारना बंद करो। अमेरिकियों की नौकरियाँ छीनना बंद करो”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026