DNP India Hindi

PM Modi Israel Visit: साइबर सुरक्षा के साथ एडवांस टेक्निक और रक्षा सहयोग पर फोकस! पीएम के इजरायल दौरे का हासिल दुनिया को हैरान करेगा

PM Modi Israel Visit

Picture Credit: पीएम मोदी 'एक्स' हैंडल

PM Modi Israel Visit: तेल अवीव पहुंचे पीएम मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है। इसको लेकर राजधानी अलर्ट पर है। पीएम मोदी आज भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे बेंजामिन नेतन्याहू संग प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस वार्ता के दौरान भारत-इजरायल के बीच साइबर सुरक्षा, एडवांस टेक्निक, रक्षा सहयोग और मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ड्रोन डील व अन्य पहलुओं पर फोकस रह सकता है।

इससे पूर्व पीएम मोदी के इजरायल दौरा के पहले दिन बेंजामिन नेतन्याहू संग बैठक हुई। स्थानीय प्रधानमंत्री अपने मेहमान को देख गदगद नजर आए जो भारत के लिए बड़ा हासिल है। इससे इतर भी कई ऐसी उपलब्धियां मिलती नजर आ रही हैं, जो चीन-पाकिस्तान के साथ दुनिया के अन्य तमाम देशों को सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। आइए हम आपको पीएम मोदी के इजरायल दौरे के बारे में विस्तार से बताते हैं।

साइबर सुरक्षा के साथ एडवांस टेक्निक और रक्षा सहयोग पर फोकस!

भारतीय प्रधानमंत्री के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान आज पीएम मोदी पहले याद वाशेम दोलोकॉस्ट मेमोरियल जाकर यहुदियों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे उनकी मुलाकात इजरायली राष्ट्रपति इसाक हजोंग से होनी है। तत्पश्चात दोपहर 4 बजे पीएम मोदी मेजबान देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संग प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

इसके पश्चात भारत-इजरायल दौरे के बीच होने वाले समझौतों पर हस्ताक्षर और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। इसके ठीक बाद प्रधानमंत्री तेल अवीव से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान भारत का फोकस साइबर सुरक्षा, एडवांस टेक्निक, रक्षा सहयोग और मिसाइल डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने पर रहेगा। इससे इतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि सहयोग और जल प्रबंधन जैसे सेक्टर में भी चर्चा संभव है।

पीएम मोदी के इजरायल दौरे का हासिल दुनिया को हैरान करेगा!

दुनिया देख चुकी है कि कैसे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू संग भारतीय प्रधानमंत्री को तेल अवीव में रिसीव किया। मेजबान देश के पीएम का भाव देख दुनिया हैरान है। बेंजामिन नेतन्याहू भारतीय प्रधानमंत्री से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने भारतीय परिधान पहन कर उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया। ये दोनों नेताओं (पीएम मोदी-बेंजामिन नेतन्याहू) के बीच आपसी लगाव को दर्शाता है।

इजरायली संसद ने पीएम मोदी को संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ भी दिया। पीएम मोदी ने इजरायली संसद को भी संबोधित किया। दोनों नेताओं के बीच कई पहलुओं पर बातचीत जारी है। यदि एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट), रक्षा समझौता व अन्य समझौतों पर बात बन जाती है, तो ये भारत के लिए बड़ा हासिल होगा। इससे दुनिया हैरान हो सकती है। दुश्मनी मंसूबा पालने वालों के लिए पीएम मोदी का इजरायल दौरा बड़ा झटका होगा।

Exit mobile version