---Advertisement---

हज यात्रा शुरू होने से पहले Saudi Arabia दौरे पर PM Modi! ट्रेड वार के दरमियान क्या दोनों देशों के बीच स्टार्ट-अप और व्यवसाय जगत में लगेगा चार चांद?

दुनिया में छिड़े ट्रेड वार के बीच PM Modi Saudi Arabia Visit को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। टिप्पणीकार अपने-अपने स्तर से पीएम मोदी की सऊदी अरब यात्रा का आशय डिकोड कर रहे हैं। इसी बीच बड़ा सवाल है कि क्या दोनों देशों के बीच स्टार्ट-अप और व्यवसाय जगत में चार चांद लग सकता है?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 22, 2025 3:54 अपराह्न

PM Modi Saudi Arabia Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Saudi Arabia Visit: जेद्दा में आज सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। सड़कों पर पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। इसकी खास वजह है कि पीएम मोदी सऊदी अरबिया विजिट। दरअसल, भारतीय प्रधानमंत्री क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर रियाद पहुंच रहे हैं। 22 और 23 अप्रैल को पीएम मोदी सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हज यात्रा (जून प्रथम सप्ताह) से पहले PM Modi Saudi Arabia Visit को लेकर पूछा जा रहा है कि क्या ट्रेड वार के दरमियान दोनों देशों के बीच स्टार्ट-अप और व्यवसाय जगत में चार चांद लगेगा? पीएम मोदी के सऊदी अरब यात्रा के रणनीतिक मायने भी हैं जिसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ट्रेड वार के दरमियान क्या भारत और सऊदी अरब के बीच स्टार्ट-अप और व्यवसाय जगत में लगेगा चार चांद?

ये पेंचीदा सवाल है जिसका पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। हालांकि, सऊदी के कारोबारी पीएम मोदी के दौरे को उम्मीद की एक लौ के समान देख रहे हैं। ऐसे ही एक कारोबारी हानी कयाल का कहना है कि “भारत स्टार्ट-अप का गढ़ है और हम भारत और सऊदी में लागू होने वाले कुछ विचारों को स्थानीय बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हमारे बीच बहुत बड़ा सहयोग है। भविष्य यहीं है।” PM Modi Saudi Arabia Visit के बीच ये इशारा समझने को काफी है कि भारत-सऊदी अरब के बीच स्टार्ट-अप और व्यवसाय जगत को रफ्तार दी जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध तेजी से बढ़ सकते हैं, जो भारत के साथ सऊदी के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

PM Modi Saudi Arabia Visit क्राउन प्रिंस से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

टैरिफ नीति से तमाम देश परेशान नजर आ रहे हैं। इसी बीच भारतीय प्रधानमंत्री का सऊदी जाना कई मायनों में खास है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर दो दिवसीय (22, 23 अप्रैल) यात्रा पर रियाद पहुंचे पीएम मोदी कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से मुलाकात कर पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता में शामि होंगे जिसमें रणनीतिक और आर्थिक मसलों पर चर्चा होने के आसार हैं। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध भी PM Modi Saudi Arabia Visit के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रमुख चर्चा का विषय हो सकता है। ऐसे में सबकी नजरें बारीकी से प्रधानमंत्री के सऊदी यात्रा पर टिकी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026