---Advertisement---

PoK Protest: कश्मीर मांगते-मांगते हाथ से निकलने लगा PoK! कंगाल पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां, आवाम ने भारत से मांगी मदद

PoK Protest: कश्मीर को कब्जा करने के लिए लगातार छटपटा रहे पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा क्योंकि पीओके ने भारत से मदद की मांग की है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी डिटेल्स और कैसे कंगाल पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 6, 2026 11:07 पूर्वाह्न

PoK Protest
Follow Us
---Advertisement---

PoK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में इस समय हालात काफी बिगड़ चुके हैं। दाने-दाने के लिए लोग मोहताज हो रहे हैं और ऐसे में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहां की ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) के नेताओं और स्थानीय लोगों ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि नियंत्रण रेखा (LoC) को हटा दिया जाए ताकि उन्हें जरूरी सामान मिल सके। इस विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह इलाके में बुनियादी चीजों जैसे आटा, खाने-पीने के राशन और जीवन रक्षक दवाइयों की भारी किल्लत होना है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

PoK Protest के बीच भारत से मदद की मांग तो पाकिस्तान को झटका

जम्मू-कश्मीर जेएएसी के मुख्य सदस्य सरदार अमन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हैं कि हम मेंढर, पुंछ, राजौरी और डोडा के लोगों से अपील करते हैं कि हमारे इस हिस्से में राशन और दवाइयों की भारी कमी हो गई है। ऐसे में हमें आपकी मदद चाहिए, कृप्या हमारी मदद के लिए आगे आइए।”

LoC को लेकर क्या की गई भारत से गुहार

वह यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि हम LoC यानी सीजफ़ायर लाइन को हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं और इसके लिए हमें आपकी मदद की जरूरत है। वहीं इस दौरान JAAC के मुख्य सदस्य अमन खान ने जब सीजफायर लाइन को हमेशा के लिए खत्म करने के बारे में प्रदर्शनकारियों से पूछा तब भारत से इसके लिए मांग की है। उनका कहना है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से उन्हें ज्यादा परेशान किया गया तब वह LoC के जरिए भारत आ सकते हैं और उन्होंने सरकार से इसके लिए मदद की मांग की है।

क्या है विरोध प्रदर्शन की वजह

दरअसल लंबे समय से बिजली बिल और आर्थिक अधिकारों के साथ साथ जरूरी सुविधाओं के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ बर्बरता की जा रही है। ऐसे में 600 से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को जेल में डाल दिया गया जिसकी वजह से विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से राशन दवा और ईंधन की सप्लाई को भी रोक दिया गया है। ऐसे में पीओके रोटी रोटी को मोहताज हो गया है।

पीओके प्रोटेस्ट को लेकर न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में इसका विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा है और जगह-जगह पर कश्मीरियों ने अपनी आवाज बुलंद की।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026

Jharkhand News

जुलाई 20, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 20, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 20, 2026