---Advertisement---

अंतिम शख्स के रूप में JD Vance से मिले थे Pope Francis! अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने यादगार लम्हे साझा कर बताई पूरी बात

जेडी वेंस का नाम उस शख्सियत के रूप में सुमार हो गया है जिनसे Pope Francis की आखिरी मुलाकात हुई थी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पोप फ्रांसिस के साथ बिताए गए खास लम्हों को साझा करते हुए इससे जुड़ी जानकारी दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 21, 2025 3:26 अपराह्न

Pope Francis
Follow Us
---Advertisement---

Pope Francis: दुनिया में औचक पसरी शोक की लहर इस बात का पुख्ता गवाह है कि पोप फ्रांसिस को लोग कितना चाहते थे। उनका मान-सम्मान किस कदर था इसकी चर्चा भी जोरों पर है। ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु रहे पोप फ्रांसिस के निधन के बाद एक रोचक जानकारी निकलकर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वो नामी शख्सित हैं जिनसे Pope Francis की आखिरी मुलाकात हुई थी। उपराष्ट्रपति JD Vance ने पोप फ्रांसिस संग बिताए कुछ यादगार लम्हों को साझा करते हुए इसका जिक्र किया है। उन्होंने बीते कल इस्टर पर पोप फ्रांसिस की स्थिति से भी लोगों को अवगत कराया है।

अंतिम शख्स के रूप में JD Vance से मिले थे Pope Francis!

इसकी जानकारी खुद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हवाले से सामने आई है। पोप फ्रांसिस से बीते कल हुई मुलाकात के लम्हों को साझा करते हुए JD Vance ने बड़ी बात कही है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति का कहना है कि “मुझे अभी पोप फ्रांसिस के निधन के बारे में पता चला। मेरी संवेदनाएं दुनिया भर के उन लाखों ईसाइयों के साथ हैं जो उनसे प्यार करते थे। कल उन्हें देखकर मुझे खुशी हुई, हालांकि वे जाहिर तौर पर बहुत बीमार थे। लेकिन मैं उन्हें हमेशा कोविड के शुरुआती दिनों में दिए गए उनके प्रवचन के लिए याद रखूंगा। यह वाकई बहुत खूबसूरत था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” बता दें कि जेडी वेंस वो नामी शख्सियत हैं जिनसे Pope Francis की अंतिम मुलाकात हुई थी।

पोप फ्रांसिस के निधन पर दुनिया में पसरी शोक की लहर

समूचे दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसका प्रमुख कारण पोप फ्रांसिस का निधन है। लंबे समय से बिमारी से जूझ रहे पोप फ्रांसिस ने 88 वर्ष की उम्र में आज सोमवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की आधिकारिक रूप से घोषणा होते ही दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। ईसाइ समुदाय के बीच खास तौर पर मातम है और लोग Pope Francis के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। पीएम मोदी, जेडी वेंस, डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य तमाम दिग्गज नेताओं ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इस क्षण को दुनिया के लिए कठिन समय बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 July 2027

जुलाई 26, 2026

Namo Bharat Train

जुलाई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 26, 2026

कल का मौसम 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 26, 2026