---Advertisement---

POK में निपटा पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड! मसूद अजहर के भाई के बाद Hamza Burhan की हत्या, आतंक के आकाओं की उड़ी नींद

आतंक के आका Hamza Burhan की हत्या पीओके में अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई है। इससे पहले 30 मार्च को मसूद अजहर का भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इससे आतंक के आकाओं की पोल खुल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 21, 2026 4:48 अपराह्न

Hamza Burhan
Follow Us
---Advertisement---

Hamza Burhan: पाकिस्तान में अंदरखाने खलबली का दौर है। भारत का एक और दुश्मन आज पड़ोसी मुल्क के कब्जे वाले कश्मीर में ढ़ेर हो गया। यहां बात हमजा बुरहान की हो रही है जो फरवरी, 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। पीओके में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों से भून दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हमजा बुरहान से पहले आतंकी मसूद अजहर का भाई मोहम्मद ताहिर अनवर 30 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मारा गया था। पाकिस्तान में एक के बाद एक हो रही आतंकियों की हत्या आतंक के आकाओं को पोल खोल रही है।

मसूद अजहर के भाई के बाद Hamza Burhan की हत्या!

पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बुरहान हमजा आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मारा गया है। खबरों की मानें तो अज्ञात हमलावरों ने उसको गोलियों से भून दिया जिसकी वजह से मौते पर ही बुरहान की मौत हो गई। हमजा बुरहान 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। बुरहान से पहले 30 मार्च को आतंकी मसूद अजहर के भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हुई थी। पिछले कुछ वर्षों में करीब 27 वांटेड और खूंखार आतंकी पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में मारे जा चुके हैं।

आतंक के आकाओं की उड़ी नींद!

हमजा बुरहान की अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई हत्या के बाद आंतक के आकाओं की नींद उड़ी है। पाकिस्तानी हुकूमत तमाम वैश्विक मंचों पर खुद को आतंकी घटनाओं से दूर बताती है। आसिम मुनीर भी कहते हैं कि पाकिस्तान में आतंकियों को पनाह नहीं दिया जाता है। हालांकि, एक के बाद एक कई भारत विरोधी आतंकियों की पाकिस्तान में हत्या आतंक के आकाओं की नींद उड़ा रही है। मसूद अजहर के भाई के बाद हमजा बुरहान की पीओके भी हुई हत्या इसका ताजा उदाहरण है। इस घटना के बाद आतंक के आका पाकिस्तान की पोल खुल गई है और फजीहत हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026