---Advertisement---

S. Jaishankar India-US Ties: भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर की जमकर सराहना, बताया-‘अमेरिका-भारत संबंधों के मॉडर्न आर्किटेक्‍ट’, यूएस के यह मंत्री हुए मुरीद

S. Jaishankar India-US Ties: अमेरिका दौरे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोदी सरकार और अमेरिका के रिलेशन को लेकर कई बातें कहीं जिसकी वजह से बाइडेन सरकार काफी ज्यादा खुश हुई। बता दें कि जयशंकर ने कहा था कि दोनों देशों के रिश्ते चंद्रयान की तरह चांद पर या फिर उससे भी ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 2, 2023 5:03 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

S. Jaishankar India-US Ties: अमेरिका दौरे पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोदी सरकार और अमेरिका के रिलेशन को लेकर कई बातें कहीं जिसकी वजह से बाइडेन सरकार काफी ज्यादा खुश हुई। बता दें कि जयशंकर ने कहा था कि दोनों देशों के रिश्ते चंद्रयान की तरह चांद पर या फिर उससे भी ऊपर पहुंचेंगे।

एस जयशंकर की मुरीद हुई बाइडेन सरकार


मालूम हो कि देश के विदेश मंत्री यानी कि एस जयशंकर बीते कई दिनों से अमेरिकी दौरे पर हैं , और वह आए दिन भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बीते दिन पहले जयशंकर ने अमेरिका और भारत के रिश्तों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के रिश्ते चंद्रयान की तरह चांद पर या उससे भी ऊपर पहुंचेंगे। जयशंकर की इस सोच का अमेरिका मुरीद हो गया, और उनके इस बयान के बाद बाइडेन प्रशासन के लोगों ने उनकी तारीफ करने लगे।
एस जयशंकर के इस बयान के बाद अमेरिका की तरफ से भी बयान आया। अमेरिका की तरफ से कहा गया कि अमेरिका–भारत संबंधों को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए एस जयशंकर दोनों देशों के आधुनिक रिश्तों का वास्तुकार हैं। बता दें कि भारत के विदेश मंत्री के सम्मान में यह शब्द भारत के राजदूत तरणजीत सिंह सिद्धू की तरफ से आयोजित किए गए एक प्रोग्राम में कहे गए।

पूर्व राजदूत ने की विदेश मंत्री की तारीफ


पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा ने आधुनिक अमेरिका और भारत संबंधों के निर्माता के रूप में एस जयशंकर की तारीफ की और उन्होंने कहा कि जयशंकर के कोशिशों से अमेरिका-भारत के रणनीतिक संबंध बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि वह जयशंकर की क्षमताओं को बहुत लंबे समय से जानते हैं। इसीलिए वह यह कह सकते हैं कि आज अमेरिका-भारत के बीच अगर प्रगाढ़ संबंध हैं उनके वास्तुकार जयशंकर ही हैं। उनके बिना दोनों देशों के रिश्ते उतने मजबूत शायद नहीं होते जितने की आज हैं।


वहीं बाइडेन की शीर्ष सलाहकार नीरा टंडन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों ने अमेरिका में खुद की अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार के तहत इस समुदाय के सदस्य पूरे प्रशासन में हैं। नीरा टंडन ने कहा कि प्रवासी भारतीयों की ताकत की वजह से ही हमारे व्यक्ति-से-व्यक्ति और समुदाय-से-समुदाय स्तर पर इतना मजबूत संबंध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment