---Advertisement---

Saketh Sreenivasaiah: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत से मचा बवाल, मृतक के रूममेट में कर दिया बड़ा खुलासा; जानें सबकुछ

Saketh Sreenivasaiah: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत से सनसनी मच गई है। श्रीनिवासैया अमेरिका के बर्कली से पिछले 6 दिनों से लापता थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 15, 2026 12:14 अपराह्न

Saketh Sreenivasaiah
Follow Us
---Advertisement---

Saketh Sreenivasaiah: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत से सनसनी मच गई है। बता दें कि साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका के बर्कली से पिछले 6 दिनों से लापता थे। बताते चले कि 22 साल के साकेत यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया में पोस्ट ग्रैजुएशन के छात्र थे और वह अचानक 9 फरवरी को गायब हो गए थे। वहीं अब उनकी मौत की खबर ने सबको चौंका दिया है। मृतक कर्नाटक का रहने वाला था। मालूम हो कि अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत का मामला रूकने का नाम नहीं ले रहा है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। द बर्कले स्कैनर न्यूज पोर्टल ने रिपोर्ट किया कि लापता छात्र का बैकपैक पार्क हिल्स इलाके में एक घर के दरवाजे पर मिला, जिसमें पासपोर्ट और लैपटॉप था। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Saketh Sreenivasaiah मौत पर सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट ने की पुष्टि

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि “वाणिज्य दूतावास को यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि स्थानीय पुलिस ने लापता भारतीय छात्र सकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है। इस अत्यंत कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

वाणिज्य दूतावास परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस भेजने की व्यवस्था करना शामिल है। हमारे कांसुलर अधिकारी परिवार के साथ सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे”।

मृतक के रूममेट ने कर दिया बड़ा खुलासा

हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक साकेत के कमरे में साथ रहने वाले बिनीत सिंह ने कहा कि 9 फरवरी को लापता होने से पहले साकेत ज्यादा खाते-पीते नहीं थे। वह अकसर चिप्स खाकर रह जाते है। 21 जनवरी को श्रीनिवासैया ने उन्हें झील के किनारे बुलाया था और कह था कि बहुत हो गए है और कुछ करने का मन नहीं कर सकता है। साकेत की मौत ने कई तरह के  सवाल भी खड़े कर दिए है कि क्या अमेरिका में भारतीय छात्र सुरक्षित नहीं है। आखिर उनपर लगातार हमले क्यों किए जा रहे है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

India AI Impact Summit 2026

फ़रवरी 15, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 15, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 15, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 15, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 15, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 15, 2026