---Advertisement---

Spices Ban FSSAI: क्या अभी तक सो रहा था FSSAI? MDH और Everest मसाला मामले में एक्टिव मोड में नजर आई संस्थान

Spices Ban FSSAI: हांगकांग और सिंगापुर ने एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों की बिक्री पर रोक के बाद FSSAI एक्शन मोड में नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2024 3:23 अपराह्न

Spices Ban FSSAI
Follow Us
---Advertisement---

Spices Ban FSSAI: भारत में लगभग सभी घरों में एमडीएच और एवरेस्ट मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। चाहे वह शादी हो या फिर किसी भी प्रकार की पार्टी हो इन सभी जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। मालूम हो कि हांगकांग और सिंगापुर ने एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी है। उनका दावा है कि दोनों कंपनियों के कुछ प्रोडक्ट में कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए गए है। वहीं इसे लेकर अब FSSAI भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल है कि FSSAI इतने दिनों से क्या कर रही थी। क्या इससे पहले FSSAI ने मसालों की जांच नहीं की थी।

क्यो सोता रहा FSSAI?

सिंगापुर और हांगकांग में भारत की दो सबसे बड़ी मसाला कंपनी के मसालों की बिक्री पर रोक के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि FSSAI इतने सालों से क्या कर रही था। आखिर क्यों एफएसएसएआई भारत के लोगों की जिंदगी के साथ खेल रही है। सिंगापुर और हांगकांग ने दावा किया है कि इन दोनों कंपनियों के कुछ प्रोडक्ट में कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए गए है। गौरतलब है कि FSSAI भारत में खाद्य उत्पादों की सुरक्षा और मानकों के नियमन और पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार होता है।

FSSAI भी सवालों के घेरे में आती दिख रहा है कि आखिर चूक कहा हुई है। क्या इससे पहले मसाले की जांच की गई थी? वहीं अब एफएसएसएआई ने एमडीएच और ऐवरेस्ट सहित पाउडर के रूप में सभी ब्रांडों के मसालों के सैंपल लेना शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSSAI ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

हांगकांग और सिंगापुर ने क्यों लगाया बैन

मसालों के मामले में भारत दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसके अलावा भारत मसालों का सबसे बड़ा निर्यातक भी है। दुनियाभर में भारत बड़े पैमाने पर मसालों का निर्यात करता है। हांगकांग और सिंगापुर ने दावा किया है कि एमडीएच और एवरेस्ट के 4 मसाला मिक्स आइटम में कथित तौर पर सीमा से अधिक मात्रा में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड मिलने की बात कही गई है। हालांकि एवरेस्ट और एमडीएच ने इस पर अपनी सफाई देते हुए इसे सिरे से नकार दिया है।

अमेरिका ने भी MDH मसाले को भेजा वापस

खबरो के मुताबिक पिछले 6 महीने में अमेरिका ने अब तक MDH एक्सपोर्ट का करीब एक तिहाई हिस्सा खारिज कर दिया है। मालूम हो कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएसएआई ने भी जांच तेज कर दी है।

क्या भारत की छवि पर पड़ेगा असर

भारत सरकार द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पीएम मोदी की अगुवाई में भारत आए दिन एक नए आयाम को छू रहा है। पूरी दुनिया भारत को एक उम्मीद की नजर से देख रही है। बाकी देशों के मुकाबले भारत हर क्षेत्र में तेज से आगे बढ़ रहा है और नए मुकाम हासिल कर रहा है।

एमडीएच और एवरेस्ट कंपनी ने दी सफाई

मामला सामने आने के बाद एमडीएच ने कहा कि वह अपने मसालों के भंडारण, प्रसंस्करण या पैकिंग के किसी भी चरण में ईटीओ का उपयोग नहीं करता है। वही एवरेस्ट ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उसके सभी उत्पाद स्ट्रिंग गुणवत्ता नियंत्रण जांच से गुजरते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026