Strait of Hormuz: क्या होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर “ट्रंप स्ट्रेट” कर दिया जाएगा? अमेरिकी राष्ट्रपति का ऐलान! जानकर चौक जाएंगे आप

Strait of Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि होर्मुज स्ट्रेट पर वॉशिंगटन का 'लगभग पूरा नियंत्रण' हो गया है। ईरान की सत्ता लगातार कमजोर हो रही है और अर्थव्यवस्था ढहती जा रही है।

Strait of Hormuz

US President Donald Trump reacts on the Strait of Hormuz. (Image/Google)

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर कब्जे का दावा किया है। दोनों देशों के बीच टकराव बीते 6 महीने से देखने को मिलते रहे हैं। अभी तक शांति का कोई पुख्ता रास्ता नहीं निकला है। इन सबके बीच अमेरिका ने मंगलवार की शाम ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए। बीते करीब एक महीने से दोनों पक्षों में शांति बनी हुई थी। बीते दो दिनों में अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी ठिकानों को तबाह करने के लिए निशाने दागे हैं। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन, बहरीन और इराक में अमेरिकी संपत्तियों और ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर जवाब दिया है। इससे दोनों पक्षों में एक बार फिर से तनातनी बढ़ गई है।

होर्मुज स्ट्रेट: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बातें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि होर्मुज स्ट्रेट पर वॉशिंगटन का ‘लगभग पूरा नियंत्रण’ हो गया है। ईरान की सत्ता लगातार कमजोर हो रही है और अर्थव्यवस्था ढहती जा रही है। ऐसे अब ईरानी जनता को तेहरान की मौजूदा सत्ता के खिलाफ सड़क पर आना चाहिए और इस निजाम को उखाड़ फेंकना चाहिए। साथ ही, ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर “ट्रंप स्ट्रेट” रखने का सुझाव दिया है।

उन्होंने आगे कहा है कि इस कदम पर तब विचार किया जा सकता है जब अमेरिका इस रणनीतिक जलमार्ग पर पूर्ण नियंत्रण कर लेगा। ट्रंप इससे पहले भी मैक्सिको की खाड़ी और ओंटारियो झील के नाम बदलने को लेकर कदम उठा चुके हैं। वहीं, ईरान की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों को लेकर चिंता सभी को सताने लगी है।

Strait of Hormuz पर डोनाल्ड ट्रंप जताते रहे हैं अधिकार

हाल के सप्ताहों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण को लेकर बातें कही हैं। उन्होंने यहां तक कि एक नक्शा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को ‘अमेरिका का नया इलाका’ बताया गया था। हालांकि, ईरान ने वास्तव में इस अहम जलमार्ग को सीधे तौर पर बंद कर दिया है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है। इतना ही नहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य से वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब पांचवां हिस्सा गुजरता है।

Exit mobile version