---Advertisement---

Syria Civil War: Vladimir Putin की शरण में पहुंचे Bashar al-Assad! America ने साधा निशाना; Joe Biden बोले ‘असद शासन का पतन..’

Syria Civil War: मिडिल इस्ट (Middle East) में संघर्ष का एक नया दौर शुरू है। इजरायल-ईरान (Israel-Iran) के बाद अब सीरिया की स्थिति चिंताजनक हो गई है। दरअसल, सीरिया में गृह युद्ध (Syria Civil War) के हालात पैदा हो गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 9, 2024 11:33 पूर्वाह्न

Syria Civil War
Follow Us
---Advertisement---

Syria Civil War: मिडिल इस्ट (Middle East) में संघर्ष का एक नया दौर शुरू है। इजरायल-ईरान (Israel-Iran) के बाद अब सीरिया की स्थिति चिंताजनक हो गई है। दरअसल, सीरिया में गृह युद्ध (Syria Civil War) के हालात पैदा हो गए हैं। सीरियाई राष्ट्रपति बशर-अल-असद, तख्तापलट के बाद देश छोड़कर रूस (Russia) की शरण में पहुंच गए हैं। खबर है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने सीरिया में छिड़े गृह युद्ध के बाद बशर-अल-असद (Bashar al-Assad) को पनाह दी है। सीरिया (Syria) की स्थिती पर अमेरिका (America) भी नजर गड़ाए हुए बैठा है। जो बाइडेन (Joe Biden) का कहना है कि “असद शासन का पतन न्याय का एक मौलिक कार्य है।”

Syria Civil War के बीच Joe Biden की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सीरिया में छिड़े गृह युद्ध (Syria Civil War) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जो बाइडेन (Joe Biden) का कहना है कि “आखिरकार, असद शासन का पतन हो गया। इस शासन का पतन न्याय का एक मौलिक कार्य है। यह सीरिया (Syria) के पीड़ित लोगों के लिए अपने देश को बेहतर बनाने का ऐतिहासिक अवसर का क्षण है।”

Vladimir Putin की शरण में पहुंचे Bashar al-Assad!

बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो सीरिया के राष्ट्रपति रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने बशर-अल-असद (Bashar al-Assad) को पनाह दी है। बता दें कि सीरिया में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस का खूब दखल रहा है। रूस (Russia) के साथ ईरान को भी सीरिया का पक्षधर माना जाता है। रूस, सीरिया के लताकिया प्रांत में हमीमिम एयर बेस का संचालन भी करता रहा है। इसकी मदद से हवाई हमले किए जाते हैं। इसके अलावा भी सीरिया में कई परियोजनाओं में रूस की अच्छी-खासी निवेश है। राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन (Vladimir Putin) और बशर-अल-असद के बीच बेहद अच्छे संबंध रहे हैं। यही वजह है कि विषम परिस्थिति की आहट मिलते ही बशर-अल-असद ने रूस की पनाह ली है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026