---Advertisement---

Syria Drone Attack: ड्रोन अटैक से दहला सीरिया, सैन्य अकादमी पर बरसाए गए बम, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

Syria Drone Attack: सीरियाई सैन्य अकादमी पर हुई बमबारी के चलते कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है। सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हुआ यह अब तक का सबसे भयानक और जघन्य हमला था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से एक सूत्र के मुताबिक, गुरुवार (5 अक्टूबर) को सीरियाई रक्षा मंत्री सैन्य अकादमी में ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 6, 2023 6:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Syria Drone Attack: सीरियाई सैन्य अकादमी पर हुई बमबारी के चलते कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है। सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हुआ यह अब तक का सबसे भयानक और जघन्य हमला था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से एक सूत्र के मुताबिक, गुरुवार (5 अक्टूबर) को सीरियाई रक्षा मंत्री सैन्य अकादमी में एक स्नातक समारोह में भाग लेने पहुंचे थे।

उनके जाने के कुछ ही मिनट बाद, हथियारों से लैस ड्रोन ने उस स्थान पर बमबारी की। सीरिया के रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, होम्स प्रांत में एक सैन्य अकादमी पर हमले में नागरिकों और सैन्य कर्मियों की मौत हो गई।

‘हमले का देंगे मुंहतोड़ जवाब’

रक्षा मंत्रालय के बयान में किसी भी संगठन का कोई उल्लेख नहीं किया गया है और अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरिया के रक्षा और विदेश मंत्रालय ने इस हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। सीरिया का कहना है की वे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके बाद गुरुवार को पूरे दिन सीरियाई सैन्य बलों ने कब्जे वाले इदलिब क्षेत्र में भारी बमबारी की।

लाशों का लग गया था अंबार’

समारोह के बाद, अकादमी की सजावट का समन्वय करने वाले एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हुए कहा, ” कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। तभी अचानक लोगों पर विस्फोटकों से हमला किया गया। लोगों को समझ नहीं आया की यह हमला कहां से हुआ। हमले के बाद जमीन पर सैकड़ों शव पड़े हुए थे।”

100 से ज्यादा लोगों की मौत

रॉयटर्स ने हमले के बाद का एक वीडियो भी शेयर किया है, उसमें लोग एक बड़े इलाके में खून से लथपथ पड़े नजर आ रहे हैं। कुछ शव सुलग रहे थे और कुछ विस्फोट के परिणामस्वरूप आग की लपटों में घिर गए थे। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, हमले में कथित तौर पर 100 से अधिक लोग मारे गए और 125 घायल हुए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment