---Advertisement---

Alien Corpse: एलियन पर वैज्ञानिकों के दावों से सारी दुनिया हैरान, मेक्सिको की संसद में रखे गए 1000 साल पुराने रहस्‍यमय शव

Alien Corpse: मेक्सिको की संसद में मंगलवार को एलियन्स की मौजूदगी को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान 2 शव भी दिखाए गए। दावा है कि ये शव एलियन्स के हैं। बताया जा रहा है कि ये शव पेरू की एक खान से मिले थे, जो करीब 1 हजार साल पुराने हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 14, 2023 12:11 अपराह्न

Alien Corpse
Follow Us
---Advertisement---

Alien Corpse: एलियनों के लेकर आपने कई कहानियों तो जरूर सुनी होंगी। लेकिन, पहली बार एलियनों की मौजूदगी के सबूत मिले है। दरअसल, बुधवार (14 सितंबर) को मेक्सिको की संसद में कुछ रहस्यमय शव लोगों को दिखाए गए। दावा है की ये शव एलियनों के हैं, जो 1000 साल पुराने हैं। स्पैनिश न्यूज वेबसाइट Marca के मुताबिक, मेक्सिको संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान एक वैज्ञानिक ने दो कथित एलियंस के शव लोगों को दिखाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए हस्‍यमय शव

मेक्सिकन यूफोलॉजिस्ट जैमे मौसन का दावा है की यह शव एलियंस के हैं। जैमे मौसन वर्षों से इस तरह की घटनाओं पर काम कर रहे हैं। एलियंस पर उनका अध्ययन बहुत लंबा है। मेक्सिको की संसद में दिखाए गए इन रहस्यमय शवों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लाशें दिखाई दे रही हैं, जिन्हें एक बक्से में रखा गया है। इन्हें इंसानों से अलग बताया जा रहा है।

यूएफओ के मलबे से बरामद हुए थे शव

वैज्ञानिकों का दावा है कि इन लाशों को यूएफओ के मलबे से बरामद किया गया था। पेरू के कुस्को में यह यूएफओ दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ था। सद‍ियों से ये लाशें मलबे में दबी हुई थीं और बाद में जीवाश्म में तब्‍दील हो गईं। इसके बाद वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से इसके डीएनए सबूतों का विश्लेषण भी किया। पता चला कि यह एक हजार साल से भी ज्‍यादा पुराने हैं। हार्वर्ड खगोल विज्ञान विभाग के निदेशक प्रोफेसर अब्राहम एवी लोएब वीडियो कॉल के जर‍िए इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। उन्‍होंने मैक्सिकन सरकार से एल‍ियंस की संभावनाओं पर और काम करने की अनुमत‍ि देने का आग्रह किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026

Pakistan Afghanistan War

मार्च 2, 2026

Mohammad Amir

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026

US-Israel Attack Iran

मार्च 2, 2026