---Advertisement---

Russia के एयरस्ट्राइक का Ukraine ने दिया करारा जवाब, कई वरिष्ठ नौसेना अधिकारी व कमांडर को मार गिराने का दावा

Ukraine-Russia War: यूक्रेन-रूस के बीच चल रही लड़ाई एक अलग स्तर पर जाती दिख रही है। इसको लेकर खबर है कि यूक्रेन ने इस युद्ध में पलटवार करते हुए रूस के सेवस्तोपोल बंदरगाह में काला सागर बेड़े के कमांडर और उनके सबसे वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों में से एक एडमिरल विक्टर सोकोलोव को धाराशायी कर दिया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 26, 2023 7:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ukraine-Russia War: यूक्रेन-रूस के बीच चल रही लड़ाई एक अलग स्तर पर जाती दिख रही है। इसको लेकर खबर है कि यूक्रेन ने इस युद्ध में पलटवार करते हुए रूस के सेवस्तोपोल बंदरगाह में काला सागर बेड़े के कमांडर और उनके सबसे वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों में से एक एडमिरल विक्टर सोकोलोव को धाराशायी कर दिया है। इस क्रम में रूस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है हालाकि कहा जा रहा है कि ये रूस के लिए एक बड़े झटके के समान है।

बता दें कि रूस भी यूक्रेन पर लगातार हमलावर है और इस क्रम में यूक्रेन पर एयरस्ट्राइक कर वार किया जा रहा है। अब यूक्रेन ने भी इसका जवाब देते हुए रूस को पटखनी दी है और उनके कमांडर के साथ नौसेना के करीब 34 अधिकारियों को मार गिराया है।

हमले को लेकर ये है यूक्रेन का दावा

रूस पर सैन्य कार्रवाई कर उनके कमांडरों व नौसेना अधिकारियों को मार गिराने के मामले में यूक्रेन का दावा है कि उन्होंने क्रीमिया में काला सागर बेड़े के मुख्यालय पर मिसाइल हमले में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है जिससे रूस को हानि पहुंची है। वहीं इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस हमले में एक ओर जहां 34 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबर है तो वहीं सुरक्षा में तैनात 105 अन्य कब्जेधारी घायल भी हुए हैं। इसके साथ ही नेवी का मुख्यालय भवन भी इस हमले में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे रूस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

हमले को लेकर रूस का दावा

यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले को लेकर रूस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि रूस इस हमले को अभी स्वीकार नहीं पा रहा है और साथ ही इससे मुंह भी नहीं मोड़ पा रहा। रक्षा विशेषज्ञों की माने तो यूक्रेन के हमले की आंच अब धीरे-धीरे राजधानी मॉस्को तक पहुंचती दिख रही है जो कि यूक्रेन द्वारा किए गए पलटवार का साक्ष्य है।

पिछले दिनों बचाव की मुद्रा में दिखा था यूक्रेन

बता दें कि रूस और यूक्रेन के इस युद्ध में प्रतिद्वंदी यूक्रेन पिछले दिनों बचाव की मुद्रा में नजर आया था। इस दौरान यूक्रेन को रूस द्वारा लगातार हमला करने के बावजूद भी शांत देखा गया था। अब इस क्रम में कहा जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर वापसी कर रहा है और मजबूती से इस लड़ाई को लड़ रहा है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही इस लड़ाई को 1.5 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन ये थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस लड़ाई में कभी रूस का पक्ष मजबूत नजर आता है तो वहीं कभी यूक्रेन भी पलटवार कर लड़ाई में वापसी कर जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment