---Advertisement---

US-India Trade Deal पर जल्द आ सकती है गुड न्यूज! ट्रेड डील पर लग सकती है मुहर, जानें सबकुछ

US-India Trade Deal: भारतीय औरअमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है। जल्द इसमे गुड न्यूज मिल सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 4, 2026 12:17 अपराह्न

US-India Trade Deal
Follow Us
---Advertisement---

US-India Trade Deal: भारतीय औरअमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि कई बैठकों के बाद भी अभी तक दोनों देशों की इसपर सहमति नहीं बन सकती है। वही अब दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत जारी है।

माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में इस डील को लेकर गुड न्यूज मिल सकती है। गौरतलब है कि ये डील दोनों देशों के लिए कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। जुलाई में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने संकेत दिया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अगले 3 से 4 महीनों में साइन हो सकता है।

US-India Trade Deal पर जल्द मिल सकती है गुड न्यूज

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि “भारत, अमेरिका के साथ अपने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की अंतिम जानकारी तभी घोषित करेगा जब वाशिंगटन भारत के प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारत को तरजीही टैरिफ शर्तें देने पर सहमत हो जाएगा।

FTAs आउटरीच प्रोग्राम के लाभ उठाने पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “जैसे ही अमेरिका हमें हमारे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में तरजीही दर देने में सक्षम होगा, हम BTA को अंतिम रूप देंगे और इसकी अंतिम जानकारी की घोषणा करेंगे।”

इन सेक्टरों में हो सकता है फायदा

जानकारी के मुताबिक अगर ये ट्रेड डील संपन्न होती है तो कई सेक्टरों में फायदा मिल सकता है। जिसमे – टेक्सटाइल और गारमेंट,
लेदर और फुटवियर, फार्मास्युटिकल्स, केमिकल्स इंजीनियरिंग और मशीनरी, प्लास्टिक और रबर, जेम्स एंड ज्वेलरी समेत कई सेक्टर मे फायदा हो चुका है।  गौरतलब है कि अमेरिकी बाजार में भारतीय कपड़ा, चमड़ा, फार्मा, इंजीनियरिंग और अन्य उत्पादों की बड़ी मांग है। यदि भारतीय सामान पर प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले अधिक शुल्क लगता है, तो अमेरिकी खरीदार दूसरे देशों से सामान खरीद सकते हैं।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yasin Malik

सितम्बर 4, 2026

Swatantra Bhardwaj

सितम्बर 4, 2026

ISRO

सितम्बर 4, 2026

Krishna Janmashtami 2026

सितम्बर 4, 2026

Punjab News

सितम्बर 3, 2026

UPSSSC Computer Recruitment 2026

सितम्बर 3, 2026