---Advertisement---

US-Iran-Ceasefire के बीच कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, निवशेकों के चेहरे भी खिले, चेक करें सोने-चांदी की कीमत

US-Iran-Ceasefire: अमेरिका-ईरान में हुए सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। तो वहीं शेयर मार्केट में तेजी से निवेशकों के चेहरे खुशी से खिल उठे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 8, 2026 1:23 अपराह्न

US-Iran-Ceasefire
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran-Ceasefire: बीते दिन अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्तों के लिए सीजफायर पर सहमति बनी है। जिसके बाद दुनिया के कई देशों ने राहत की सास ली है। मालूम हो कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था, तो वहीं दूसरी तरफ शेयर मार्केट में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हालांकि सोने और चांदी की कीमतों में अभी भी गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद कई देशों ने राहत की सांस ली होगी, क्योंकि इस युद्ध से कई देशों में एनर्जी संकट गहराने लगा था। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सीजफायर लंबा चलता है या फिर दोनों देशों के बीच फिर युद्ध शुरू हो जाएगा!

US-Iran-Ceasefire के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उलटफेर

बता दें कि दोनों देशों के बीच बीते दिन सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी। जिसके बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत में भारी गिरावट आई और यह 109.77 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 95.068 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस घोषणा के बाद अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमत में भी लगभग 20 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भी सहमति बन गई है। यानि होर्मुज में फंसे जहाजों की भी आवाजाही हो सकेगी। हालांकि इस पर ईरान की तरफ से एक शुल्क लिया जाएगा।

निवेशकों के चेहरे पर छाई खुशी

गौरतलब है कि शेयर मार्केट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं दोनों देशों में दो हफ्तों तक सीजफायर पर सहमति बन गई है। इस खबर के बाद से शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। निवेशकों को जबरदस्त फायदा पहुंचा है। इसके अलावा तेल की कीमतों में गिरावट आई, बॉन्ड की कीमतों में वृद्धि हुई और अमेरिकी शेयरों में उछाल आया। निवेशक इस युद्धविराम को इस संकेत के रूप में देख रहे हैं कि हफ्तों की रुकावट के बाद तेल की आपूर्ति फिर से सामान्य रूप से शुरू हो सकती है।

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव

गुड रिटर्न की एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड लुढ़कर 14984 प्रति ग्राम आ गया है, तो वहीं 22 कैरेट की कीमत 13735 रूपये प्रति ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की कीमतों में करीब 9 हजार रूपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सीजफायर को लेकर कई एक्सपर्ट का मानना है कि इसका आकलन करना जल्दी होगा कि ट्रंप अब ईरान पर हमला नहीं करेंगे।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026