---Advertisement---

US-Iran-War: सीजफायर की निकल गई हवा! अमेरिका के हमले पर ईरान का जोरदार पलटवार, अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दनादन बरसाएं बम, दुनिया में हड़कंप, जानें सबकुछ

US-Iran-War: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है, जिसने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 28, 2026 12:11 अपराह्न

US-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran-War: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका की तरफ से ईरान के बंदर अब्बास पर हमला किया गया था। बताते चले कि बंदर अब्बास जो ईरान के लिए कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहीं से बड़ी संख्या में जहाजों की आवाजाही होती है।

इसी के जवाबी कार्रवाई में अब ईरान ने अमेरिका सैन्य अड्डे पर हमला कर दिया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक आईआरजीसी ने आज सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर अमेरिका के सैन्य एयरबेस पर हमला कर दिया है। अब एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध होने जा रहा है।

अमेरिका के हमले पर ईरान का पलटवार

बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने हाल ही में ईरान के बंदर अब्बास पर हमला कर दिया था। जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। हालांकि ईरान की तरफ से जवाबी कार्रवाई की बात कही गई थी। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल आज करीब सुबह 4 बजे ईरान की आईआरजीसी ने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला कर दिया।

इसकी जानकारी खुद ईरानी मीडिया के द्वारा दी गई। आईआरजीसी ने कहा कि “अमेरिका द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन के परिणामस्वरूप, हमने उस अमेरिकी सैन्य अड्डे (कुवैत में स्थित) पर हमला किया है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक गंभीर चेतावनी है, और बार-बार उल्लंघन करने पर इससे भी अधिक निर्णायक प्रतिक्रिया दी जाएगी”।

क्या शुरू होने जा रहा है भीषण युद्ध – US-Iran-War

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रही है। दोनों देशों की तरफ से हमले किए जा चुके है, अब कई तरह के सवाल खड़े होना शुरू हो गए है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध होने जा रहा है, क्योंकि ईरान झुकने के मूड में बिल्कुल ही नहीं है, वह लगातार अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की धमकी दे रहा है।

हालांकि दूसरी तरफ डील को लेकर भी चर्चाएं जारी है। माना जा रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होता है, तो दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ सकती है। जिसमे भारत भी शामिल है, क्योंकि भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या दोनों देशों के बीच युद्ध देखने को मिल सकता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026