---Advertisement---

US-Iran War हुआ खत्म! Donald Trump का बड़ा ऐलान, क्या खुल जाएगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें सबकुछ

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन एक बार फिर नया मोड़ लेने वाली है। जिसमे डील को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2026 12:56 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran War: अमेरिका और ईरान  के बीच टेंशन एक बार फिर नया मोड़ लेने वाली है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने खुले तौर पर धमकी दी थी कि वह रात को ईरान को पूरी तरह से बर्बाद कर देंगे। हालांकि ट्रंप कई महीनों से ईरान को ऐसी धमकी दे रहे है, लेकिन हर बार वह अपनी बात से मुकर जाते है। बीते दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ।

पहले उन्होंने ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद वह डील की बात करने लगे और कहा कि US-Iran War खत्म होने वाला है। हालांकि ट्रंप की बात पर भरोसा करना खतरे से खाली नहीं है। हालांकि अभी ईरान की तरफ से इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

Donald Trump के ऐलान से फिर मचा हड़कंप

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से एक ट्वीट किया गया। जिसमे लिखा था कि “इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ईरान के साथ बातचीत ईरानी नेतृत्व के सबसे ऊँचे स्तर तक पहुँच गई है और उसे मंज़ूरी मिल गई है, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर मैंने आज शाम ईरान के ख़िलाफ़ तय हमले और बमबारी रद्द कर दी है।

बातचीत और अंतिम बिंदुओं को—चाहे वे मूल विचार हों या विस्तृत विवरण—सभी संबंधित पक्षों ने मंज़ूरी दे दी है, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल, सऊदी अरब, UAE, कतर, तुर्की, पाकिस्तान, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, मिस्र और अन्य शामिल हैं। जब तक यह सौदा अंतिम रूप से तय और घोषित नहीं हो जाता, तब तक नौसैनिक नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी। साइन करने का समय और जगह जल्द ही बताई जाएगी।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर मंडराया संकट

गौरतलब है कि अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहा है कि क्या अमेरिका के इस ऐलान के बाद ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल देगा। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके अलावा ईरान भी पलटवार के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं डोनाल्ज ट्रंप की बातों पर भरोसा करना किसी खतरे से खाली नहीं हो क्योंकि उन्हें भी पत वह कहते क्या है और करते क्या है। वहीं अब देखना होगा कि दोनों देशों के साथ डील होती है या फिर युद्ध शुरू हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026