---Advertisement---

US-Iran War से दुनिया के कई देशों में मचा तहलका, अमेरिका के हमले पर ईरान का जोरदार पलटवार, खतरे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, समझे इसके मायने

US-Iran War: मीडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। सीजफायर के बाद एक बार फिर युद्ध की आहट तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2026 11:21 पूर्वाह्न

US-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Iran War: मीडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध शुरू हो गया है। सीजफायर के बाद एक बार फिर युद्ध की आहट तेज हो गई है, जिसने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। वहीं ईरान ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने की धमकी दे दी है। जिसके बाद आने वाले समय में कई देशों के लिए स्थिति चिंताजनक हो सकती है। यू.एस. सेंट्रल कमांड ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि

“कमांडर-इन-चीफ़ के निर्देश पर, U.S. सेंट्रल कमांड की फ़ोर्स ने आज शाम 5:15 बजे (ET) ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त आत्म-रक्षा हमले शुरू किए। ये हमले ईरान की बिना वजह और लगातार जारी आक्रामकता के जवाब में किए जा रहे हैं”।

अमेरिका के वॉर पर ईरान का जोरदार पलटवार

बताते चले कि अमेरिका की तरफ से ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया गया था। जानकारी के मुताबिक अमेरिका की तरफ से बंदर अब्बास, सिरिक, किश और मीनाब इलाकों में हमला किया गया। वहीं इसके जवाब में ईरानी समाचार रिपोर्टों के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि क्षेत्र में अमेरिकी सेना के खिलाफ जवाबी हमले शुरू किए गए हैं, जिनमें खास तौर पर कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद ठिकानों का ज़िक्र किया गया है।

यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में स्थिति बेहद चिंताजनक होने जा रही है। जो सिर्फ ईरान और अमेरिका ही नहीं, भारत समेत दुनिया के कई देशों को प्रभावित करेगा।

खतरे में आया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

जानकारी के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर खतरे में आ गया है। बताते चले कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक ऐसी जगह है, जहां से दुनिया के कई देशों के ऑयल टैंकर और एलपीजी के जहाज गुजरते है। वहीं अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने ऐलान कर दिया है, उसने पूरी तरह से इस रास्ते को बंद कर दिया है। यानि अब यहां से जहाजों की आवाजाही नहीं होगी, यही कारण है कि दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ गई है।

इसके साथ ही माना जा रहा है कि युद्ध और भीषण हो सकता है, क्योंकि ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह तेहरान को बर्बाद कर देंगे। हालांकि ईरान की तरफ से साफ तौर पर कहा गया है कि वह युद्ध के लिए तैयार है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में स्थिति बेहद चिंताजनक होने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026